
Hyundai Verna Vs Honda City: कौन सी सेडान आपके लिए पैसा वसूल, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स की पूरी डिटेल
AajTak
नई Hyundai Verna को कंपनी ने दो पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ पेश किया है, इसमें डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलता है. वहीं Honda City में कंपनी पेट्रोल इंजन के साथ ही हाइब्रिड वेरिएंट का भी विकल्प दे रही है.
Hyundai Verna vs Honda City: हमेशा से सेडान कारों का अपना अलग ही क्रेज रहा है. भले ही स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) चाहे कितने भी मशहूर हो जाएं लेकिन कार लवर्स का एक अलग वर्ग है जो कि सेडान कारों को ही प्राथमिकता देता है. बीते कल इंडियन मार्केट में हुंडई ने अपनी सेडान कार Hyundai Verna के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया है. नए पावरफुल इंजन, जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स और कई अन्य खूबियों से लैस इस सेडान के बाजार में आते ही इसकी तुलना सेग्मेंट में पहले से मौजूद Honda City से होना लाजमी है. आज हम आपको अपने इस लेख में आपको इन दोनों कारों के बीच एक तुलनात्कम रिपोर्ट पेश करेंगे और ये जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर प्राइस सेग्मेंट में कौन सी कार आपके लिए बेहतर और मुफीद साबित होगी.
पावर और परफॉर्मेंस:
सबसे पहले बात करें दोनों कारों के इंजन की, नई Hyundai Verna को कंपनी ने दो इंजन विकल्प के साथ पेश किया है. इसमें 1.5l MPi पेट्रोल इंजन नेचुरल एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है जो 115hp की पावर और 143.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल और एक इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन IVT) के साथ जोड़ा गया है. कंपनी ने इस कार को एक स्पोर्टियर 1.5 टर्बो GDi पेट्रोल इंजन से भी लैस किया है जो 160hp की पावर और 253 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे पैडल शिफ्टर्स के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 7 स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन दिया गया है. Hyundai Verna के साथ डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा.
वहीं Honda City की बात करें तो कंपनी ने इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का आई-वीटीईसी डीओएचसी इंजन इस्तेमाल किया है. जो कि वेरिएबल टाइमिंग कंट्रोल (वीटीसी) तकनीक के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि, ये तकनीकी कार के माइलेज को बेहतर करने के साथ ही कार्बन उत्सर्जन को भी कम करती है. ये इंजन 120 बीएचपी की पावर और 145 एनएम पीक टॉर्क देने में सक्षम है. कंपनी का दावा है कि इंजन कम गति पर तेज टॉर्क देता है. इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड सीवीटी (कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन) के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा City e:HEV हाइब्रिड वेरिएंट में भी लिथियम-आयन बैटरी युक्त 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल डीओएचसी आई-वीटीईसी पेट्रोल इंजन के साथ आती है.
माइलेज:
हुंडई का दावा है कि, Verna का नेचुरल एस्पिरेटेड वर्जन का मैनुअल वेरिएंट 18.6 kmpl (MT) और IVT वेरिएंट 19.6 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है. इस टर्बो पेट्रोल वेरिएंट ज्यादा पावरफुल होने के बावजूद इसका मैनुअल वेरिएंट 20 kmpl (MT) और ऑटोमेटिक वेरिएंट (DCT) 20.6 kmpl का माइलेज देता है. इसके अलावा Honda City को लेकर कंपनी कहती है कि, इसका मैनुअल वेरिएंट 17.8 kmpl और ऑटोमेटिक वेरिएंट 18.4 kmpl तक का माइलेज देता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










