
Hyundai Creta Knight: ब्लैक-बोल्ड लुक और 21 बड़े बदलाव! धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई क्रेटा, कीमत है इतनी
AajTak
Hyundai Creta Knight मूल रूप से इस एसयूवी का ऑल-ब्लैक एडिशन है. जिसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कंपनी ने 21 बड़े बदलाव किए हैं. जो इसे रेगुलर क्रेटा के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं. कंपनी ने इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में पेश किया है.
हुंडई मोटर इंडिया ने आज घरेलू बाजार में Creta Knight एडिशन को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया है. आकर्षक ब्लैक पेंट स्कीम और एडवांस फीचर्स से लैस इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है. हुंडई क्रेटा नाइट एडिशन की शुरुआती कीमत 14.51 लाख रुपये तय की गई है, वहीं इसका टॉप-स्पेक वैरिएंट 20.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध होगा.Creta Knight एडिशन में क्या है ख़ास:
बता दें कि नाइट एडिशन मूल रूप से क्रेटा का ऑल-ब्लैक एडिशन है. जिसे कंपनी ने 21 बड़े बदलाव के साथ बाजार में उतारा है. इसमें एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक कई बदलाव किए गए हैं जो इसे रेगुलर क्रेटा से बिल्कुल अलग बनाते हैं. ये एसयूवी केवल दो वेरिएंट्स S(O) और SX(O) में ही उपलब्ध होगी. हालांकि ग्राहक पेट्रोल-डीजल इंजन विकल्प के बीच चुनाव कर सकते हैं.
कैसा है एक्सटीरियर:
नई हुंडई क्रेटा नाइट एडिशन के एक्सटीरियर की बात करें तो इसके बाहरी डिज़ाइन में किए गए बदलावों में आगे और पीछे मैट ब्लैक हुंडई लोगो, रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ 17-इंच एलॉय व्हील और नाइट सिंबल शामिल है. इसमें ग्रिल, आगे और पीछे की स्किड प्लेट, साइड सिल्स, रूफ रेल, सी-पिलर गार्निश, आउट साइड रियर व्यू मिरर (ORVMs) और स्पॉइलर पर कई ब्लैक-आउट एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं
धांसू है केबिन:
Creta Knight एडिशन का केबिन काफी बेहतर है, कंपनी ने इसे रेगुलर मॉडल की तुलना में ज्यादा एडवांस और प्रीमियम बनाया है. इसके इंटीरियर को ऑल ब्लैक कलर से सजाया गया है जिसमें ब्रॉस कलर का इन्सर्ट भी खूब देखने को मिलता है. जो इसे प्रीमियम अपील देने के साथ ही स्पोर्टी भी बनाते हैं. इसके अलावा मेटल पैडल, लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और ब्रॉस कलर की सिलाई के साथ गियर नॉब और ब्रॉस कलर की पाइपिंग और सिलाई के साथ काले रंग की लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री इसे और खूबसूरत बनाती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










