
Hug Day 2024 Wishes: कोई कहे इसे जादू की झप्पी, कोई कहे इसे प्यार... इन खास संदेशों से अपने पार्टनर को विश करें हग डे
AajTak
Happy Hug Day 2024: जिंदगी के खास इंसान को गले लगाने से पहले, उसे Hug Day की बाधाई दें ताकि उसका दिन गुलजार हो जाए. ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं चुनिंदा मैसेज. जिसे आप अपनों को भेज सकते हैं.
Hug Day 2024 wishes in Hindi: वैलेंटाइन सप्ताह जारी है. इस मोहब्बत के सप्ताह का छठा दिन प्यार करने वालों के लिए बहुत खास होता है. इस दिन लोग हग डे मनाते हैं. 12 फरवरी को दुनियाभर में हग डे के तौर पर मनाया जाता है. हम आपके लिए कुछ प्यार भरे संदेश लेकर आए हैं, तो देर किस बात की, फाटाफट अपनों को भेजे ये संदेश.
>एक ही तमन्ना, एक ही आरजू. बांहों की पनाह में तेरे. सारी जिंदगी गुजर जाए.Happy Hug Day 2024
>रोमियो ने जैसे जूलिएट को लैला ने जैसे मजनू को हीर ने जैसे रांझा को लगाया था गले प्रिय तुम भी मुझे बस उसी तरह गले से लगा लो.Happy Hug Day 2024
>लग जा गले के फिर ये हसीन रात हो न हो शायद फिर इस जनम मुलाकात हो ना हो.Happy Hug Day 2024
>बांहों मे चले आओ सनम, हमसे सनम क्या पर्दा, यह आज का नहीं मिलन, यह संग है उम्र भर का.Happy Hug Day 2024
>दिल की एक ही ख्वाहिश है, धड़कनों की एक ही इच्छा है, कि तुम मुझे अपनी बाहों में पनाह दे दो, और मैं बस खो जाऊं.Happy Hug Day 2024

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








