
HP Board 10th Result 2022 LIVE Updates: हिमाचल बोर्ड 10वीं के रिजल्ट घोषित, 87.5% हुए पास, aajtak.in पर करें चेक
AajTak
hpbose.org, HP Board HPBOSE 10th Result 2022: परीक्षा में शामिल हुए छात्र हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि रिजल्ट aajtak.in पर भी होस्ट किए जा रहे हैं. रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है.
Himachal Pradesh HPBOSE 10th Result 2022 LIVE Updates: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज 29 जून को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की गई है. कुल 87.5% स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं. उम्मीदवार नीचे दिए गए बॉक्स में अपना रोल नंबर दर्ज कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
परीक्षा में शामिल हुए छात्र HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि रिजल्ट aajtak.in पर भी होस्ट किए जा रहे हैं. छात्रों को केवल दिए डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और अपनी मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी. किसी भी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें.
HPBOSE 10th Result 2022: Direct Link to Download

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










