
HP ने लॉन्च किए 4 नए AI लैपटॉप्स, मिलेंगे दमदार फीचर्स, इतनी है कीमत
AajTak
HP EliteBook Ultra launch India: HP ने भारतीय बाजार में अपने AI लैपटॉप्स की नई रेंज लॉन्च कर दी है. ये लैपटॉप्स दमदार फीचर्स के साथ आकर्षक कीमत पर आते हैं. कंपनी ने Intel Core Ultra 5 और Core Ultra 7 प्रोसेसर वाले इन लैपटॉप्स को लॉन्च किया है. इसमें यूजर्स के लिए कुछ खास फीचर्स भी दिए गए हैं. आइए जानते हैं इनकी कीमत.
HP ने अपने नए AI PCs की रेंज को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने EliteBook Ultra, EliteBook Flip, EliteBook X और दूसरे AI PCs को लॉन्च किया है. ये लैपटॉप्स AMD Ryzen और Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ आते हैं. इनमें HP की एक्सक्लूसिव न्यूरल प्रॉसेसिंग यूनिट (NPU) मिलता है.
पर्सनलाइज्ड यूजर एक्सपीरियंस के लिए इन लैपटॉप्स में HP AI Companion और Poly Camera Pro जैसे फीचर्स मिलते हैं. इन सभी में Microsoft Copilot के लिए अलग से बटन मिलती है. आइए जानते हैं इनकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
HP EliteBook X G1a 14-inch की कीमत 2,21,723 रुपये है. ये लैपटॉप ग्लेशियर सिल्वर कलर में आता है. वहीं EliteBook X G1i 14-inch की कीमत 2,23,456 रुपये है, जो एटमॉस्फियर ब्लू और ग्लेशियर सिल्वर कलर में आता है. वहीं EliteBook X Flip G1i 14-inch की कीमत 2,58,989 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Asus Zenbook S14 OLED Review: पावर, स्टाइल और AI का बेहतरीन कॉम्बो है ये लैपटॉप
HP EliteBook Ultra G1i कंपनी का टॉप ऑफ दि लाइन AI बिजनेस नोटबुक है. इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 3K OLED स्क्रीन मिलती है. लैपटॉप में हैप्टिक ट्रैकपैड दिया गया है, जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करेगा. इसमें Intel Core Ultra 5 और 7 (सीरीज 2) प्रोसेसर का विकल्प मिलता है.
बेहतरी वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 9MP का कैमरा दिया गया है, जो डुअल मैक्रोफोन और AI पावर्ड Poly Camera Pro फीचर के साथ आता है. EliteBook X G1i 14-inch और EliteBook X Flip G1i 14-inch में भी आपको Intel Core Ultra 5 और 7 प्रोसेसर दिया गया है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










