
Horoscope Today 5 January 2022: वृषभ, कन्या और धनु राशि वालों को हो सकती है हानि, सभी राशियों का जानें राशिफल
ABP News
Horoscope Today 5 January 2022 Aaj Ka Rashifal : वृषभ, सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए 5 जनवरी 2022 का दिन खास है. सभी 12 राशियों का आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal).
Horoscope Today 5 January 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : पंचांग के अनुसार आज 5 जनवरी 2022 बुधवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया की तिथि है. आज का दिन विशेष है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेगा. आज श्रवण नक्षत्र है. मेष से मीन राशि तक का आइए जानते हैं आज का राशिफल.
मेष- आज के दिन आत्मंथन आपके लिए बहुत जरूरी है, कुछ देर प्रभु की शरण में बैठकर ध्यान लगाएं. नौकरी में परिवर्तन का समय चल रहा है, स्थानान्तरण भी हो सकता है. पार्टनरशिप का यदि कोई ऑफर मिलता है तो उसको स्वीकार कर सकते हैं, ऐसे में पार्टनर के व्यापार में जुड़ने के बाद उन्नति की संभावनाएं प्रबल होती दिख रही है. वह पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर भी हो सकता है.व्यापार में लिया गया ऋण खत्म करने की योजना बनाएं. युवाओं को संपर्कों से लाभ होगा. करंट और धारदार चीजों से चोट लगने की आशंका है. परिवार में किसी के खराब स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी.
