
Honor X7b 5G हुआ लॉन्च, 108MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी, जानिए सभी फीचर्स
AajTak
Honor X7b Price: चीनी ब्रांड Honor ने नया स्मार्टफोन चुपके से लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस हैंडसेट को कई मार्केट में इंट्रोड्यूस किया है, जो 108MP के प्राइमरी कैमरा के साथ आता है. फोन को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी ने इसे कई कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. कुछ वक्त पहले ही कंपनी ने भारत में Honor X9b 5G को लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Honor X9b के बाद कंपनी ने Honor X7b को लॉन्च किया है, जो एक सस्ता विकल्प है. कंपनी ने इस हैंडसेट को कई मार्केट में लॉन्च किया है. स्मार्टफोन 6.8-inch के FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. हैंडसेट MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर पर काम करता है.
इसमें 108MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. स्मार्टफोन दमदार बैटरी के साथ आता है. इसमें Android 13 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Honor X7b 5G में 6.8-inch का IPS LCD FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्मार्टफोन छोटे से पंच होल कटआउट के साथ आता है. हैंडसेट Android 13 पर बेस्ड Magic OS 7.2 पर काम करता है. इसमें MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: भारत में वापस आ रहा Nokia 3210, 108MP कैमरा समेत हो सकते हैं दमदार फीचर
हैंडसेट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से एक्सपैंड किया जा सकता है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 35W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन 108MP के मेन लेंस, 2MP के डेप्थ सेंसर और 2MP के मैक्रो लेंस के साथ आता है.
वहीं फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है. फोन की सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. हैंडसेट में 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








