
Honor Pad 9 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon पर होगी सेल, साथ में फ्री मिलेगा ये डिवाइस
AajTak
Honor Pad 9 Tablet: ऑनर ने हाल में ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Honor X9b लॉन्च किया था. जल्द ही कंपनी एक और नया डिवाइस लेकर आ रही है. हम बात कर रहे हैं Honor Pad 9 की, जिसे कंपनी ने कुछ वक्त पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था. अब कंपनी इस डिवाइस को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Honor Pad 9 मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में ग्लोबली अनवील हुआ था. कंपनी ने इस डिवाइस को Honor MagicBook Pro 16 के साथ फरवरी में बार्सिलोना में पेश किया था. अब कंपनी इस टैबलेट को भारत में लॉन्च करने वाली है. भारत में रिएंट्री के बाद ये कंपनी का पहला टैबलेट होगा. इसकी ऑनलाइन लिस्टिंग सामने आई है, जिसमें प्रोडक्ट के खास फीचर्स की जानकारी मौजूद है.
इस टैबलेट के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल वेरिएंट वाले ही रहेंगे. हालांकि, HTech ने इस डिवाइस की लॉन्च डेट को कन्फर्म नहीं किया है. Amazon पर Honor Pad 9 की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
HTech की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सीपी खंडेलवाल ने भी Honor Pad 9 के बारे में पोस्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, Honor Pad 9 की लॉन्चिंग के लिए तैयारी शुरू करें.
यह भी पढ़ें: 108MP कैमरा वाला Honor X9b हुआ लॉन्च, मिलता है एंटी-ड्रॉप डिस्प्ले, इतनी है कीमत
उन्होंने बताया कि ये डिवाइस फ्री ब्लूटूथ की-बोर्ड के साथ भारत में लॉन्च होगा. इसके साथ ही उन्होंने Honor Pad 9 के कुछ फीचर्स की भी जानकारी दी है. इसमें बेहतरीन डिस्प्ले, दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा.
Honor Pad 9 में 12.1-inch का 2.5K रेज्योलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 500 Nits की है. इसमें फ्लैट स्क्रीन मिलती है. टैबलेट Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा. इसमें 8GB RAM और 256GB तक का स्टोरेज मिलेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










