
Homemade Night Cream: महंगी क्रीम का चक्कर छोड़ें! घर पर इन 4 चीजों से बनाएं नाइट क्रीम, चेहरे पर आएगा कुदरती निखार
AajTak
Homemade Night Cream: बाजार में मिलने वाली नाइट क्रीम अक्सर महंगी होती हैं और उनमें केमिकल भी होते हैं. ऐसे में आज हम आपको घर पर नेचुरल नाइट क्रीम बनाने का एक आसान तरीका बताएंगे. यह नाइट क्रीम स्किन को रिपेयर करने के साथ-साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में आपकी मदद करेगी.
Homemade Night Cream: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में धूप, धूल और पॉल्यूशन की वजह से स्किन जल्दी डल और बेजान होने लगती है. ऐसे में रात को सोने से पहले स्किन केयर करना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि यही वह समय होता है जब त्वचा खुद को रिपेयर करती है. सही नाइट क्रीम स्किन को रिपेयर करने के साथ-साथ उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करती है. हालांकि, बाजार में कई तरह की नाइट क्रीम मिल जाती हैं लेकिन वे काफी महंगी होती हैं और उनमें से ज्यादातर में केमिकल भी होते हैं. अच्छी बात यह है कि आप घर ही कुछ चीजों से नाइट क्रीम बना सकते हैं जो आपको हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद कर सकती है.
नाइट क्रीम बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? 2 चम्मच एलोवेरा जेल 1 चम्मच बादाम का तेल 1 चम्मच ग्लिसरीन 3-4 चम्मच गुलाब जल एक एयरटाइट कंटेनर
नाइट क्रीम बनाएं कैसे? एक छोटा कटोरा लें और उसमें एलोवेरा जेल, बादाम का तेल और ग्लिसरीन डालकर अच्छी तरह मिला लें. जब ये अच्छे से मिक्स हो जाएं तो इसमें गुलाब जल मिलाकर क्रीम जैसी टेक्सचर बना लें. तैयार क्रीम को एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर कर लें.
इसे लगाना कैसे है? रोज रात को सोने से पहले फेस वॉश से चेहरे को अच्छी तरह साफ करें. जब चेहरा सूख जाए, तब यह नाइट क्रीम चेहरे पर अच्छे से लगाएं. ध्यान रखें, सोने से कम से कम 10-15 मिनट पहले यह क्रीम लगाना है ताकि यह सही से स्किन में एब्जॉर्ब हो जाए. इसे पूरी रात लगा रहने दें और सुबह उठकर चेहरा धो लें. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
इस नाइट क्रीम के क्या फायदे हैं एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन, गुलाब जल और बादाम के तेल से बनी यह नाइट क्रीम स्किन के लिए काफी फायदेमंद है. एलोवेरा जेल स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और उसे सॉफ्ट व स्मूद बनाने में मदद करता है. बादाम का तेल विटामिन E से भरपूर होता है जो स्किन को पोषण देता है और डल व बेजान स्किन में जान लाने में मदद करता है. ग्लिसरीन स्किन में नमी को लॉक करने का काम करता है, जिससे रातभर स्किन मॉइस्चराइज रहती है और सुबह चेहरा फ्रेश महसूस करता है. वहीं गुलाब जल स्किन को ठंडक देता है, उसे फ्रेश रखता है और चेहरे की डलनेस कम करने में मदद करता है.
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लेना न भूलें.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









