
Holika Dahan 2026: 2 मार्च को भद्रा, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण, होलिका दहन किस दिन करना सही होगा जानें
ABP News
Holika Dahan 2026 Shubh Muhurat: होलिका दहन पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया मंडरा रहा है. ऐसे में 2 को होलिका दहन के लिए सिर्फ 12 मिनट का समय मिलेगा जान लें मुहूर्त.
Holika Dahan 2026 Bhadra and Chandra Grahan: इस वर्ष होली पर्व पर भद्रा और खग्रास चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसको लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है. 2 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा, जबकि अगले दिन 3 मार्च को धुलेंडी के दिन खग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा. ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा, जिसमें शुभ कार्य और मंदिर दर्शन वर्जित माने जाते हैं.
होली का त्योहार 2 और 3 मार्च को मनाया जाएगा. पहले दिन यानी सोमवार 2 मार्च को होलिका दहन होगा, जबकि मंगलवार यानी 3 मार्च को धुलंडी पर रंग खेला जाएगा. खास बात यह भी है कि इस बार होली के दिन चंद्र ग्रहण भी रहेगा.
इस बार होलिका दहन का समय 2 मार्च की शाम और अर्द्ध रात्रि में किया जाएगा, जिसमें भी 2 मार्च की शाम को सिर्फ 12 मिनट का ही समय मिलेगा, जबकि अर्द्ध रात्रि में 1 घंटे 10 मिनट का समय होलिका दहन के लिए मिल रहा है.
होलिका दहन के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त (प्रदोषकाल)













