
Holika Dahan 2026: होलिका दहन नहीं देखते ये 5 लोग! जानें क्यों होली से पहले ससुराल चली जाती है नई दुल्हन
AajTak
इस साल होलिका दहन 3 मार्च की मध्यरात्रि होगा और 4 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी. क्या आप जानते हैं कि होलिका दहन की अग्नि देखना पांच लोगों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है.
Holika Dahan 2026: होली का त्योहार आने वाला है. होली का त्योहार मुख्य रूप से दो दिन का होता है. पहले फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन होता है. फिर अगले दिन यानी चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर रंग वाली होली खेली जाती है. इस साल होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा. होलिका दहन पर लोग चौराहे पर लकड़ियों को इकट्ठा करके उसका दहन करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि होलिका दहन की अग्नि देखना पांच लोगों के लिए अशुभ माना जाता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
नई दुल्हन आपने देखा होगा कि हिंदू धर्म में शादी के बाद नई दुल्हन को उसके मायके भेज दिया जाता है. नई दुल्हन कभी अपने ससुराल में होलिका दहन नहीं देखती है. पौराणिक कथा के अनुसार, होलिका का विवाह इलोजी से होना था. लेकिन विवाह से पहले ही होलिका अपने भाई हिरण्यकश्यप के कहने पर उसके पुत्र प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठ गई और भस्म हो गई. कहते हैं कि जब इलोजी की मां बारात लेकर पहुंची और उसने अपनी होने वाली बहु की चिता देखी तो दुख सहन न कर सकी और प्राण त्याग दिए. इसलिए नई दुल्हन होली से पहले ही अपने ससुराल से मायके चली जाती है.
सास-बहु ऐसी भी मान्यता है कि सास और बहू को साथ खड़े होकर होलिका दहन नहीं देखना चाहिए. कहते हैं कि ऐसा करने से रिश्तों में खटास और मतभेद बढ़ते हैं. सास-बहु के संबंध कभी अच्छे नहीं रहते हैं. गृह क्लेश घर की खुशियों को तबाह कर देता है.
इकलौती संतान की मां लोक मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों की इकलौती संतान होती है, उन्हें भी होलिका दहन देखने से बचना चाहिए. पौराणिक कथा के अनुसार, भक्त प्रह्लाद अपने पिता हिरण्यकश्प की इकलौती संतान ही थे.
गर्भवती महिलाओं गर्भवती महिलाओं को भी इस अग्नि अनुष्ठान से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है. उनके लिए होलिका की परिक्रमा करना भी शुभ नहीं माना जाता है. इसका एक वैज्ञानिक कारण यह भी बताया जाता है कि अग्नि का तेज ताप और धुआं उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.
नवजात शिशु नवजात शिशुओं को भी होलिका दहन स्थल से दूर रखने की परंपरा है. कहते हैं कि जिन चौराहों पर होलिका दहन होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा सक्रिय रहती है. इसलिए बच्चों को ऐसी जगहों से दूर रखा जाता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









