
Holika Dahan 2023: होलिका दहन पर करें ये खास महाप्रयोग, होगी हर मनोकामना पूरी
AajTak
Holika Dahan 2023: इस बार होलिका दहन 07 मार्च को होगा. होलिका दहन के दिन तमाम समस्याओं का निवारण हो सकता है. होलिका दहन के दिन सभी नकारात्मक बुराइयों का अंत हो जाता है. इस दिन अलग अलग चीजों को अग्नि में डालकर अपनी बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं.
Holika Dahan 2023: होलिका दहन एक ऐसा पर्व है, जिसमें होलिका की अग्नि में आप अपनी सभी मुश्किलों को जला सकते हैं. अपनी सारी नकारात्मक चीजों को समाप्त कर सकते हैं. होलिका दहन के साथ ही जीवन में खुशियां आनी शुरू हो जाती हैं. इस बार होलिका दहन 07 मार्च को होगा.
क्या है होलिका दहन (What is Holika Dahan)
भारतीय नव संवत्सर यानी हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पहली तिथि को शुरू होता है. इसके आगमन से पहले पुराने संवत्सर को विदाई दी जाती है. पुराने संवत को समाप्त करने के लिए होलिका दहन किया जाता है. इसको कहीं-कहीं पर संवत जलाना भी कहते हैं. होलिका दहन में किसी वृक्ष की शाखा को जमीन में गाड़कर उसे चारों तरफ से लकड़ी, कंडे, उपले से घेरकर निश्चित मुहूर्त में जलाया जाता है. इसमें छेद वाले गोबर के उपले, गेहूं की नई बालियां और उबटन जलाया जाता है. लकड़ी की राख को घर में लाकर उससे तिलक करने की परंपरा भी है.
होलिका दहन की विशेषता
इस दिन मन की तमाम समस्याओं का निवारण हो सकता है. रोग, बीमारी और विरोधियों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. आर्थिक बाधाओं से राहत मिल सकती है. ईश्वर की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. अलग-अलग चीजों को अग्नि में डालकर अपनी बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं.
होलिका दहन के दिन क्या करें

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










