
Holika Dahan 2022: होलिका दहन की पूजा में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो जाएगा नुकसान
AajTak
Holika Dahan 2022 Date & Shubh Muhurat: होलिका दहन का त्योहार आने में सिर्फ एक दिन बचा हैं, शुभ समय पर होलिका का दहन करना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. होलिका दहन के दिन कुछ कार्यों को करना काफी अशुभ माना जाता है. आइए जानते हैं इन कार्यों के बारे में
Holika Dahan 2022 Date & Shubh Muhurat: फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है. होलिका दहन की पूजा शुभ मुहूर्त पर करना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद को हिरण्यकश्यप ने होलिका की गोद में बैठाकर जिंदा जलाने की कोशिश की थी. और इस दौरान होलिका खुद ही जल कर खत्म हो गई थी. तभी से होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है.
होलिका दहन का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है. इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को किया जाएगा जिसके बाद 18 मार्च 2022 को रंगवाली होली खेली जाएगी. ऐसे में होलिका दहन के दौरान आपको कुछ गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए. इन गलतियों को करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
होलिका दहन के दिन भूलकर भी ना करें ये गलतियां
- होलिका दहन की अग्नि जलते हुए शरीर का प्रतीक होती है. ऐसे में नवविवाहित महिलाओं को इस अग्नि को जलते हुए नहीं देखना चाहिए. यह काफी अशुभ माना जाता है. इससे आगे चलकर जीवन में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
- होलिका दहन के दिन किसी व्यक्ति को भी उधार नहीं देना चाहिए. ऐसा करने से घर से बरकत चली जाती है और व्यक्ति को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में इस दिन किसी को भी उधार देने से बचें.
- अगर किसी माता-पिता की इकलौती संतान है तो उन्हें होलिका को अग्नि देने से बचना चाहिए. इसे शुभ नहीं माना जाता है अगर आपके दो बच्चे हैं तो आप होलिका की अग्नि को जला सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










