
Holi Sale: Amazon पर मिल रहा ऑफर, होली पर खरीद सकते हैं ये वाटरप्रूफ गैजेट्स, देखिए लिस्ट
AajTak
Amazon Holi Shopping Store: होली आने वाली है और इस मौके पर Amazon ने अपने Holi Shopping Store का ऐलान कर दिया है. इस स्टोर से आप आकर्षक कीमत पर वाटरप्रूफ गैजेट्स खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इनकी कीमत और डिटेल्स.
Amazon ने होली के मौके पर अपने स्पेशल स्टोर का ऐलान कर दिया है. होली शॉपिंग स्टोर (Holi Shopping Store) से आप कई आइटम खरीद सकते हैं. चूंकि होली रंगों का त्योहार है और इसमें लोग जमकर पानी का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में Amazon वाटरप्रूफ गैजेट्स पर ऑफर दे रहा है, जिससे होली के रंग आपका मजा खराब न करें.
होली शॉपिंग स्टोर में यूजर्स को कैमरा, हेडफोन, स्पीकर, वियरेबल और दूसरे आइटम्स पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है. यूजर्स 60 परसेंट तक डिस्काउंट पर JBL, Noise, boAt, GoPro समेत कई ब्रांड्स के प्रोडक्ट खरीद सकते हैं. साथ ही यूजर्स को EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है. आइए जानते हैं Amazon Sale से आप कौन-कौन से वाटरप्रूफ गैजेट्स खरीद सकते हैं.
होली हो और फोटोज से क्लिक न की जाएं, तो यादों के एलबम में क्या होगा. ऐसे में आप GoPro Hero 10 वाटरप्रूफ कैमरा खरीद सकते हैं. बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए यह एक जबरदस्त गैजेट है. इसे आप 50 हजार रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं Insta360 ONE R Twin Edition भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जिसे आप 40,499 रुपये में खरीद सकते हैं. Insta360 ONE X2 Action Camera को आप होली शॉपिंग स्टोर से सिर्फ 40,900 रुपये में खरीद सकते हैं.
होली सेल से आप हेडफोन भी खरीद सकते हैं. Amazon Holi Shopping स्टोर से Noise Buds VS103 खरीद सकते हैं, जो 1499 रुपये में मिल रहा है. इसमें 13.5 घंटे का टोटल प्लेटाइम मिलता है. boAt Airdopes 441 को आप Amazon से 1,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. इसमें स्टीरियो कॉलिंग फीचर मिलता है. boAt के ऐयरडोप्स IPX7 रेटिंग के साथ आता है.
पार्टी का मजा स्पीकर के बिना नहीं आता है और ब्लूटूथ स्पीकर हाउस पार्टी को एक नए लेवल पर लेकर जाते हैं. होली स्टोर से आप JBL Go 2 वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत 2,184 रुपये है. इसके अलावा आप boAt Stone Grenade 5W ब्लूटूथ स्पीकर भी खरीद सकते हैं, जो बेहतरीन आउटपुट देता है. इसकी कीमत 1,499 रुपये है. सिंगल चार्ज में यह स्पीकर 7 घंटे तक चलता है. वहीं boAt Stone Marvel Edition 5W को आप 1,299 रुपये में खरीद सकते हैं.
वियरेबल सेगमेंट में भी आपको कई प्रोडक्ट्स Amazon पर मिल जाएंगे. इसमें boAt Xtend Smartwatch को आप 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जो Alexa सपोर्ट के साथ आती है. इसमें लाइव क्रिकेट स्कोर, अलार्म, वेदर फोरकास्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. Noise ColorFit Pulse Grand स्मार्टवॉच को आप Amazon से 2,699 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें आपको 24x7 हार्ट रेट, स्ट्रेस मॉनिटर, SpO2, स्लीप मॉनिटर समेत कई फीचर्स मिलते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










