
Holi Dahan 2023: कब किया जाएगा होलिका दहन? इस दिन राशिनुसार करें इन चीजों का दान
AajTak
Holika Dahan 2023: इस बार होलिका दहन 07 मार्च को किया जााएगा. होलिका दहन के दिन महिलाएं घर में सुख-शांति के लिए पूजा करती हैं. होलिका दहन का यह दिन बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है. आइए जानते हैं कि होलिका दहन के दिन राशिनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए.
Holi 2023: रंगों का त्योहार होली पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. सभी जाति धर्म के लोग होली के दिन मिलते हैं. जिस प्रकार सभी रंग एक होते हैं, उसी प्रकार सभी के मन एक रंग में रंग जाते हैं. एक धारा में अपनी विचारधारा को बढ़ाते हैं. पंडित गिरीश व्यास के मुताबिक, सभी लोग जीवन में खुशियां, आनंद एवं हर्षोल्लास जीवन की कामना के लिए होलिका दहन के साथ पर्व की शुरुआत करते हैं.
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
इस बार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 06 मार्च 2023 को दोपहर 02 बजकर 47 मिनट से शुरू होगी. इसका समापन 07 मार्च 2023 शाम 04 बजकर 39 मिनट पर होगा. शाम को होलिका दहन किया जाएगा.
होलिका दहन की पौराणिक मान्यता
इसके पीछे मान्यता है कि इस दिन ऋषि मनीषी सोम यज्ञ का विधान करते थे. गुल्म की लताओं से होम इत्यादि कर उसी के रंग से रंगों का त्योहार मनाते थे, इसलिए भी होली का पर्व रंगों के त्योहार के रूप में मनाया जाता है.
ऋतु परिवर्तन के साथ नव संवत्सर की कामना के पूर्व जितना भी संसार में गुल्म, लताए, पत्र सूखकर इकट्ठे हो गए हैं, उन्हें एकत्रित करके एक स्थान पर लाकर जला दिया जाता था. जिससे नव संवत्सर का स्वागत किया जा सके. पूरी सृष्टि शुद्ध हो सके, पूरी नगर बस्ती स्वच्छ और सुरक्षित रहे, जिससे चैत्र मास की प्रतिपदा के दिन नव संवत्सर का प्रारंभ बड़ी शुद्धता से हम कर सके. साथ ही इस दिन राशि के अनुरूप दान पुण्य कर अपने जीवन में मंगल कामना एवं सुरक्षित जीवन की इच्छा होलिका माता से करनी चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











