
Holi 2026: होली पर महासमंजस खत्म, शास्त्रों की गणना ने बताई रंगवाली होली खेलने की सही तारीख
ABP News
Holi 2026: रंग खेलने वाली होली की तारीख को लेकर पूरे भारत में असमंजस की स्थिति है, लेकिन ज्योतिषाचार्य पं. मनोज त्रिपाठी ने शास्त्र गणना के आधार पर होली की सही तारीख बताई है.
Holi 2026: होली के पर्व को लेकर इस वर्ष देशभर में तारीखों का असमंजस बना हुआ था. कहीं 2 तारीख को होलिका दहन की तैयारी हो रही थी तो कहीं 3 तारीख को रंगोत्सव मनाने की चर्चा चल रही थी. आमजन से लेकर मंदिर समितियों तक के बीच यह प्रश्न बना हुआ था कि आखिर शास्त्र सम्मत तिथि कौन सी है.
इस पूरे विवाद और भ्रम के बीच विख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी ने विस्तार से पंचांग की गणना रखते हुए स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने बताया कि केवल कैलेंडर की तारीख देखकर निर्णय लेना उचित नहीं है, बल्कि पूर्णिमा तिथि का आरंभ, उसका समापन, भद्रा काल की स्थिति और शुभ मुहूर्त का सूक्ष्म अध्ययन आवश्यक होता है.
ज्योतिषाचार्य से जानें शास्त्रानुसार होली कब मनाएं
सही तिथि और समय पर होलिका दहन का महत्व













