
Holi 2021: होली पर 499 साल बाद बना अद्भुत संयोग, जानें कितना खास होगा त्योहार
AajTak
(Holi 2021 Date and Shubh Muhurat) इस साल 28 मार्च को होलिक दहन किया जाएगा, जबकि 29 मार्च को सुबह रंग वाली होली खेली जाएगी. हालांकि इस होली का त्योहार इस बार अन्य कारणों से भी खास रहने वाला है.
होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को हर साल पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है. पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है. इस साल 28 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 29 मार्च को सुबह रंग वाली होली खेली जाएगी. हालांकि, इस होली का त्योहार इस बार अन्य कारणों से भी खास रहने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो इस बार होली पर 499 साल बाद ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है. आइए आपको होली पर बन रहे इस विशेष संयोग, तिथि, होलाष्टक और शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तार से बताते हैं. क्या है संयोग- ज्योतिर्विदों का कहना है कि होली पर चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा, जबकि बृहस्पति और न्याय देव शनि अपनी-अपनी राशियों में विराजमान रहेंगे. ज्योतिषियों के मुताबिक, ग्रहों का ऐसा महासंयोग 1521 में भी बना था. 499 साल बाद एक बार फिर होली पर ऐसा महासंयोग बनेगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










