
Holi में फोन भीगने के बाद तुरंत करें ये काम, भूल कर भी न करें ये गलतियां
AajTak
Holi में अगर गलती से आपको फोन भींग जाए तो आप कुछ टिप्स को फॉलो करके उसे काफी हद तक सेफ रख सकते हैं. आपको यहां पर बता रहे हैं कि फोन भींगने के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं.
रंगों का त्योहार Holi काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है. लेकिन, रंग में भंग तब पड़ जाता है जब होली खेलते समय आपका स्मार्टफोन पानी में भीग जाता है. कोई भी कंपनी पानी में भीगे फोन को वारंटी में कवर नहीं करती है. इस वजह से आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा ताकि फोन भीगने पर भी सेफ रहे.
फोन के पानी में भीगने पर सबसे पहले स्मार्टफोन को ऑफ कर दें. इसके बाद फोन के बैक कवर और स्क्रीन प्रोटेक्टर को भी हटा दें ताकि एक्सेस पानी हट जाए. इसके बाद फोन को एक साफ और सूखे कपड़े से साफ करके सुखाने की कोशिश करें.
फोन को बाहर से सुखाने के बाद SIM कार्ड स्लॉट को हटा दें. इससे सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड को नुकसान नहीं पहुंचेगा. इसके बाद फोन को वैक्यूम बैग में रख दें. इसके लिए आप एक प्लास्टिक जिपलॉक बैग को लें. इसमें एक स्ट्रॉ और फोन डाल दें. इसके बाद इसे सील कर दें.
ये भी पढ़ें:- आपने भी खरीदा है 5G Smartphone? तो होना चाहिए यह बैंड, वर्ना बर्बाद हो जाएंगे पैसे
इसके बाद स्ट्रॉ की मदद से सभी हवा बैग से निकाल लें और बैग को सील कर दें. इसके अलावा आप चावल की बोरी में भी फोन को कुछ घंटों के लिए रखकर इससे पानी को हटा सकते हैं. इसके लिए आपको 48 से उससे ज्यादा समय तक आपको फोन बोरी में रखना होगा.
जब फोन भीगा हो तो कभी भी इसे चार्ज में ना लगाएं. इसके चार्जिंग को टेस्ट करने के लिए भी ये भूल कर ना करें. इससे इलेक्ट्रिक शॉक लगने के अलावा शॉर्ट सर्किट का भी खतरा रहता है. कई लोग फोन को हेयर ड्रायर से भी सुखाने की कोशिश करते हैं. इतना ज्यादा हॉट एयर फोन के लिए सही नहीं है इससे इंटरनल वायरिंग डैमेज हो सकती है और फोन डैमेज हो सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










