
Holashtak 2026 Effect: इन 3 राशियों के लिए मुसीबत भरा समय! होली तक रहें सावधान
AajTak
Holashtak 2026 Impact: होली से पहले लगने वाला 8 दिनों का होलाष्टक बेहद अशुभ होता है. यह इस बार 24 फरवरी से शुरू होकर होलिका दहन तक चलेगा. यह होलाष्टक 3 राशियों पर बेहद भारी साबित होगा. पूरे 8 दिन तक इन राशियों को कदम फूंक-फूंक कर रखने की जरूरत है.
Holashtak 2026 Impact: होली का त्योहार रंगों और खुशियों का प्रतीक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली से ठीक पहले का समय ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही अशुभ माना जाता है? इसे 'होलाष्टक' कहा जाता है. मान्यता है कि इस दौरान ग्रहों की स्थिति बहुत उग्र होती है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है और शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है. साल 2026 में होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू हुआ है जो होलिका दहन तक चलेगा.
इस अवधि में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का उग्र प्रभाव अलग-अलग राशियों पर पड़ता है. इस बार कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों को विशेष रूप से सचेत रहने की जरूरत है. इन राशियों के जातकों को करियर, निवेश और पैसों से जुड़े बड़े फैसले होली के बाद तक टाल देने चाहिए. जानते हैं इन राशियों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए:
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को इन 8 दिनों में भारी मानसिक दबाव और तनाव का सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ेगा और जरूरी कामों में देरी होने से झुंझलाहट हो सकती है. परिवार या करीबी रिश्तों में गलतफहमियां या खटास आने की आशंका है. निवेश करने से बचें. किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें. धैर्य बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है.
तुला राशि - तुला राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में काफी नाजुक रह सकता है. अनजान व्यक्तियों पर आंख बंद करके भरोसा न करें. पैसे उधार देने या लेने में बहुत सावधानी बरतें. बेवजह के खर्च सामने आ सकते हैं, जिन पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. सरकारी कामकाज या कोई भी दस्तावेजी कार्रवाई (Document work) होली के बाद निपटाना बेहतर रहेगा.
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौतियों भरा हो सकता है. वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें. दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. गृह प्रवेश, नई प्रॉपर्टी खरीदना या नया व्यवसाय शुरू करने जैसे बड़े फैसले अभी न लें. कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें. शांत मन से सोच-समझकर कदम उठाएं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









