
Holashtak 2023: होलाष्टक आज से शुरू, होली तक इन 5 राशियों के जातक रहें सावधान
AajTak
होलाष्टक में हर दिन अलग अलग ग्रह उग्र रूप में होते हैं, इसलिए इसमें शुभ कार्य वर्जित होते हैं. इस साल होलाष्टक 27 फरवरी से लेकर 07 मार्च तक रहने वाले हैं. ज्योतिषियों का कहना है कि होलाष्टक की इस अवधि में पांच राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहना होगा.
Holashtak 2023: होली के आठ दिन पहले से होलाष्टक मनाया जाता है. इसकी शुरुआत होली के आठ दिन पहले हो जाती है. हिंदू धर्म में इस अवधि का विशेष महत्व है. होलाष्टक के विषय में कई धार्मिक मान्यताएं है. कहते हैं कि होलाष्टक की शुरुआत वाले दिन ही शिवजी ने कामदेव को भस्म कर दिया था. इस काल में हर दिन अलग अलग ग्रह उग्र रूप में होते हैं, इसलिए इसमें शुभ कार्य वर्जित होते हैं. इस साल होलाष्टक 27 फरवरी से लेकर 07 मार्च तक रहने वाले हैं. ज्योतिषियों का कहना है कि होलाष्टक की इस अवधि में पांच राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहना होगा.
मिथुन- होलाष्टक की अवधि में मिथुन राशि के जातकों को बहुत सावधान रहना होगा. आपको बेवजह का तनाव घेर सकता है. लोगों के साथ वाद-विवाद या अनबन हो सकती है. कार्य-व्यापार में विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी. रिश्तों में समस्याएं आ सकती हैं. खर्चों में वृद्धि हो सकती है. आय के साधनों पर बुरा असर पड़ सकता है. इस दौरान किसी के साथ रुपयों का लेन-देन न करें.
कर्क- कर्क राशि वालों को घरेलू समस्याओं से बचकर रहना होगा. भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं. पैतृक संपत्ति को लेकर दिक्कतें हो सकती हैं. बने-बनाए काम बिगड़ने का खतरा रहेगा. कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले शुभचिंतकों की राय अवश्य लें. रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों का इंतजार थोड़ा और बढ़ सकता है.
वृश्चिक- खर्चों पर अकुंश न बढ़ाने से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. बेवजह की चीजों पर धन बिल्कुल खर्च न करें. जरूरी कार्यों में जल्दबाजी से बचना होगा. बहस या विवाद में पड़ने से बचें. इस अवधि में किसी भी बड़े निवेश से पहले शुभचिंतिकों की सलाह अवश्य लें. नए कार्यों की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल नहीं है. गृह प्रवेश, भवन निर्माण की शुरुआत, मुंडन, हवन या महंगी वस्तुओं की खरीदारी बिल्कुल न करें.
मकर- होलाष्टक की अवधि में मकर राशि के जातकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. रिश्तों में तनाव आने की संभावना है. जरूरी कार्यों में अड़चन अनुभव कर सकते हैं. सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी. स्वास्थ्य सलाहों की अनदेखी से बचें. इस अवधि में अपने सीक्रेट किसी से शेयर न करें. रुपये-पैसे के मामले में सावधानी बरतें. इस अवधि में न तो किसी से पैसा उधार लें और न ही पैसा उधार दें.
कुंभ- होलाष्टक के दौरान कुंभ राशि के जातकों को आलस्य और अभिमान से बचना होगा. किसी भी काम को कल पर टालने की आदत आपके लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकती है. अपने सभी कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें. अन्यथा आपके हाथ से अच्छा अवसर निकल सकते हैं. पार्टनरशिप का बिजनेस कर रहे लोगों को अपना कारोबार दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना होगा. इस तरह की गलतियां आपको कंगाल कर सकती हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








