
Hitler की छोटी मूंछों के पीछे छिपा है ये बड़ा राज... बेहद चटपटा है खुलासा
AajTak
जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर अपनी विचित्र टूथब्रश स्टाइल वाली मूंछों के कारण दुनिया भर में लोगों के आकर्षण का केंद्र है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर उसने ऐसी अनोखी मूंछों की स्टाइल का चुनाव क्यों किया?
जैसे ही हम नाजी तानाशाह एडॉल्फ हिटलर के विषय में सोचना शुरू करते हैं. एक तस्वीर हमारे सब कॉन्शियस में बनती है. हम उसे आसानी से पहचान लेते हैं. अपने अंतर्मन में हमें एक ऐसा नाटा व्यक्ति दिखाई देता है जिसका चेहरा भावहीन है. उसकी बड़ी बड़ी आंखें और अजीब सी लेकिन घनी मूंछ है.माना जाता है कि हिटलर ने इसे शेव करने से इनकार कर दिया था.
और यहां तक कि मृत्यु के दिन भी, जब उसने बर्लिन में सोवियत सैनिकों के हमले के बाद खुद को सिर में गोली मारी थी उस दिन भी उसकी मूंछों को कायदे से तराशते हुए ट्रिम किया गया था.
एक निर्मम व्यक्ति के रूप में मशहूर हिटलर ने 80 साल पहले 30 अप्रैल, 1945 को अपने भूमिगत फ्यूहररबंकर में खुद को मार डाला था.
हिटलर्स लास्ट डे: मिनट बाय मिनट नामक पुस्तक से हिटलर की मूंछों के विषय में कुछ बेहद रोचक बातें पता चली हैं.
जोनाथन मेयो और एम्मा क्रेगी द्वारा लिखित पुस्तक के एक अंश में इस बात का जिक्र है कि, मृत्यु के कुछ सेकंड बाद, हिटलर का नाई, ऑगस्ट वोलेनहॉट, उसके बालों और मूंछों को ट्रिम करने के लिए बेडरूम में आता है.
बताया ये भी जाता है कि हिटलर की मूंछें उसकी असामान्य रूप से बड़ी नाक को ढकने के लिए डिज़ाइन की गई थीं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










