
Hindi Diwas Wishes 2024: 'हिंदी है भारत की आशा, हिंदी है भारत की भाषा...' अपनों को ऐसे दें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
AajTak
Hindi Diwas 2024: भारतीय संस्कृति और भाषा के समृद्ध इतिहास को मनाने के लिए हर वर्ष 14 सितंबर को 'हिन्दी दिवस' के रूप में मनाया जाता है. इस दिन का मुख्य उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे बढ़ावा देना है.
Hindi Diwas 2024: हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाना के पीछे की वजह यह है कि आज ही के दिन 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा मिला था. 1953 से राजभाषा प्रचार समिति द्वारा हर साल इस खास दिन को मनाया जाने लगा. हिन्दी न केवल भारत के विभिन्न हिस्सों में बोली जाती है, बल्कि इसे विश्व के अनेक देशों में भी अपनाया गया है. वर्तमान समय में, डिजिटल युग के साथ-साथ हिन्दी का प्रचलन भी बढ़ा है.. इस मौके पर स्कूल और कॉलेजों में कई तरह की प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं. इस मौके पर आप अपनों को संदेश और शायरियों के जरिए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.
> हिंदी दिवस पर हमने ठाना है, लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है, हमें देश-विदेश में मनाना है, हिंदी को आगे बढ़ाना है,
> विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है, इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी भाषा हमारी है. हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
> हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं दिल हमारा एक है और एक हमारी जान है. हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
> हिंदी है भारत की आशा हिंदी है भारत की भाषा हिंदी दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.
> ये बोली आन है मेरी, विरासत मान मेरा है, यही पहचान है अपनी, यही अभिमान मेरा है, किसी भी और भाषा में, करें संवाद क्यों मित्रों हमारी शान है हिन्दी, ये हिन्दुस्तान मेरा है

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








