
Hindenburg Effect: एक महीने पहले हिंडनबर्ग ने बताए थे जो दाम, अडानी के शेयर वहीं तक हो गए धड़ाम!
AajTak
Hindenburg रिपोर्ट को पब्लिश हुए आज एक महीना हो चुका है और इसका बुरा असर अभी भी Adani Group के शेयरों पर देखने को मिल रहा है. बीते महीनेभर में ही गौतम अडानी के कई स्टॉक्स करीब 85 फीसदी तक गिर चुके हैं, जबकि ग्रुप की मार्केट वैल्यू 100 अरब डॉलर के नीचे पहुंच चुकी है.
गौतम अडानी (Gautam Adani) के सम्राज्य में लगे हिंडनबर्ग (Hindenburg) के ग्रहण को एक महीना हो गया है. इस एक महीने में अडानी ग्रुप अपने सबसे बुरे दौर से गुजरा और अभी भी सिलसिला जारी है. महीनेभर में Adani Stocks में जो सुनामी आई है, उससे शेयरों की कीमत अब उतनी ही रह गई है, जितना रिपोर्ट में इसे ओवरवैल्यूड बताया गया था. बता दें नाथन एंडरसन (Nathan Anderson) के नेतृत्व वाली शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया था कि शेयर बाजार में लिस्टेड Adani Group की सात कंपनियों के शेयर 85 फीसदी तक ओवरवैल्यूड हैं. आइए जानते हैं 24 जनवरी से अब तक कौन सा शेयर कितना टूटा है...
क्या हिंडनबर्ग का दावा सही साबित हुआ? Adani Group को लेकर अमेरिकी फॉरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म Hindenburg की रिपोर्ट एक महीने पहले ठीक आज ही की तारीख पर यानी 24 जनवरी को पब्लिश की गई थी. इसमें शेयरों में हेर-फेर से लेकर कर्ज से जुड़े 88 सवाल उठाए गए थे. 2017 में शुरू होने के बाद करीब 16 कंपनियों पर अपनी रिसर्च रिपोर्ट पेश कर चुकी शॉर्ट सेलर कंपनी ने अडानी ग्रुप को लेकर दावा किया था कि इसकी शेयर बाजार में लिस्टेड 7 प्रमुख कंपनियां 85 फीसदी से अधिक ओवरवैल्यूज हैं.
यानी जिस शेयर की कीमत 100 रुपये है, दरअसल उसका असली भाव महज 15 रुपये है. अब इस रिपोर्ट के पब्लिश हुए एक महीना हो गया है और अडानी के शेयर भी इस दौरान गिरते-गिरते उसी लेवल पर आ गए है, जैसा कि रिपोर्ट में दावा किया गया था.
अडानी ग्रीन में रोज लग रहा लोअर सर्किट इस एक महीने के बुरे दौर में अडानी ग्रुप के तीन शेयरों ने सबसे ज्यादा गिरने का रिकॉर्ड बना दिया. इनमें Adani Total Gas, Adani Green Energy और Adani Transmission के स्टॉक शामिल हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे बुरी हालात अडानी ग्रीन के शेयर की है. ये स्टॉक अपने 52 हफ्ते के हाई 3048 रुपये के स्तर से अब करीब 85 फीसदी नीचे आ चुका है. इसमें लगातार लोअर सर्किट लग रहा है.
शुक्रवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत के साथ ही इसमें फिर से Lower Circuit लग गया और इसका भाव गिरकर 486.50 रुपये पर पहुंच गया. बीते महीने 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पब्लिश होने से पहले इसका भाव 1916.80 रुपये था. कंपनी के शेयर में आई इस गिरावट के चलते कंपनी का मार्केट कैप भी एक लाख करोड़ के नीचे आ गया है.
अडानी ट्रांसमिशन के शेयर इतना गिर गया Hindenburg के भंवर में फंसकर धराशायी हुए अडानी ग्रुप के अन्य शेयरों की बात करें तो Adani Transmission का शेयर बीते 24 जनवरी को 2762.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. फिर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई और 25 जनवरी 2023 से इसमें जो गिरावट शुरू हुई, वो अभी भी उसी रफ्तार से देखने को मिल रही है. शुक्रवार 24 फरवरी को शेयर बाजार खुलने के साथ ही इसमें लोअर सर्किट लगा और इसकी कीमत 5 फीसदी कम होकर 712.30 रुपये रह गई.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







