
Himachal Pradesh Weather: मंडी में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, पंडोह डैम से छोड़ा गया पानी, स्कूल-कॉलेज बंद, आज भी रेड अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग ने सोमवार शाम को अगले 24 घंटों में कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी. मौसम विभाग ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा 6 जुलाई तक पहाड़ी राज्य में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है.
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर चल रहा है. बारिश और बादल फटने की घटनाओं से राज्य में जगह-जगह तबाही का मंजर है. सबसे ज्यादा बुरा हाल मंडी में देखने को मिल रहा है. यहां भी भारी बारिश और बादल फटने से अलग अलग हिस्से में तबाही जारी है. पंडोह डैम से 1 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे पंडोह बाजार में बीती रात पानी भरने से भगदड़ जैसे हालात हो गए. हालात ये हुए कि लोगों को 2023 की याद आ गई. चिंता की बात ये है कि मौसम विभाग ने आज भी बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. जिले के स्कूल-कॉलेज भी बंद हैं.
आज भी बाढ़ का खतरा, भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार शाम को अगले 24 घंटों में कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी. मौसम विभाग ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा 6 जुलाई तक पहाड़ी राज्य में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है.
भारी बारिश से भूस्खलन, कई इमारतें ढहीं, सड़कें अवरुद्ध, अब तक 23 लोगों की मौत
बता दें कि सोमवार को भारी बारिश के कारण राज्य में कई इमारतें ढह गईं, भूस्खलन हुआ और सड़कें अवरुद्ध हो गईं. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, भारी बारिश के कारण बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के कारण मंडी में 129 और सिरमौर जिले में 92 सहित राज्य में 259 सड़कें बंद हो गईं और 614 ट्रांसफार्मर व 130 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हो गईं. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 20 जून को मॉनसून के आगमन के बाद से अब तक राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 23 लोगों की मौत हो चुकी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










