
Hijab Row: CFI करेगी कर्नाटक बंद का समर्थन, HC के फैसले को बताया असंवैधानिक
AajTak
हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ कर्नाटक बंद का ऐलान किया गया है. इसी कड़ी में अब Campus Front Of India (CFI) ने इस बंद का समर्थन किया है और कोर्ट के फैसले को असंवैधानिक बताया है.
Hijab Row: हिजाब विवाद को लेकर मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला दिया. उस फैसले में उन्होंने एक तरफ स्कूल में यूनिफॉर्म को अनिवार्य बताया तो वहीं दूसरी तरफ हिजाब को इस्लाम का अभिन्न अंग मानने से इनकार कर दिया. अब Campus Front Of India (CFI) ने खुलकर इस फैसले का विरोध किया है. उसने कर्नाटक बंद का भी समर्थन किया गया जहां पर हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने की बात कही जा रही है.
जारी बयान में CFI ने कहा है कि हम इस कर्नाटक बंद का पूरा समर्थन करते हैं. हम कोर्ट के उस फैसले का विरोध करते हैं जहां पर एक नागरिक को उसका धार्मिक अधिकार नहीं दिया जा रहा है. हम हर छात्र से अपील करते हैं कि वे इस बंद का सपोर्ट करें. अब इस पूरे हिजाब विवाद में CFI की सक्रियता हमेशा से सवालों में रही है. बीजेपी तो आरोप लगा चुकी है कि छात्राओं को भड़काने में इस CFI का बड़ा हाथ रहा है. लेकिन CFI ने इस बात को नकारते हुए हमेशा एक ही स्टैंड रखा कि वे छात्राओं के हक के लिए लड़ रहे हैं और उनका साथ दे रहे हैं.
ऐसे में हाई कोर्ट के फैसले के बाद अगर उन छात्राओं को झटका लगा है तो CFI भी निराश दिखाई दे रही है. कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि स्कूल-कॉलेज में जो भी यूनिफॉर्म अनिवार्य की जाती है, छात्रों को उसे मानना होगा. लेकिन इस फैसले का विरोध कर रही छात्राएं नाराज हैं और अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख कर लिया है.
याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील संजय हेगड़े ने कहा, कई ऐसी छात्राएं हैं, जिन्हें परीक्षा देनी है. इसलिए मामले पर सोमवार को सुनवाई होनी चाहिए. सीजेआई ने सोमवार को सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि हम बाद में सुनवाई के लिए तारीख देंगे. बताया जा रहा है कि होली के बाद हिजाब विवाद पर कोर्ट में सुनवाई हो सकती है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








