
Hijab Row: कर्नाटक में स्कूल खुलने को लेकर स्थिति साफ नहीं, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
AajTak
कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच हाई स्कूल खोलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. उधर, विवाद को लेकर राज्य में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने और शांति व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा है कि किसी भी सूरत में हाई कोर्ट के आदेश का पालन होना चाहिए.
कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर बंद किए गए हाईस्कूल खोलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. उधर, हिजाब विवाद मामले को लेकर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डीसी, एसपी और शिक्षा विभाग के सीनियर अधिकारियों से बातचीत की.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










