
Hijab Controversy: मुस्लिम लड़कियों को मिला JNU की छात्राओं का सपोर्ट, 200 छात्राओं ने जारी किया बयान
AajTak
कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच Jawaharlal Nehru University की 200 छात्राएं आगे आई हैं और विरोध-प्रदर्शन कर रहीं 200 छात्राओं के लिए अपना समर्थन जाहिर किया है. JNU की छात्राओं ने सरकार के आदेश को कानून का उल्लंघन बताया है.
पूरे देश में बहस का मुद्दा बन चुके कर्नाटक के हिजाब विवाद (Hijab Controversy) पर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) से प्रतिक्रिया सामने आई है. JNU की 200 छात्राओं ने स्कूल में हिजाब पहनने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही कर्नाटक की मुस्लिम छात्राओें का समर्थन किया है. समर्थन करने वाली JNU की छात्राओं का कहना है कि छात्राओं को हिजाब पहनने से रोकना राज्य और उसकी संस्थाओं की इस्लामोफोबिक और पितृसत्तात्मक प्रवृत्ति को दिखाता है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









