
High Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से होती हैं ये बीमारियां, बना लें इन चीजों से तुरंत दूरी
AajTak
High Uric Acid: यूरिक एसिड का लेवल एक निश्चित मात्रा से अधिक बढ़ने से शरीर में काफी सारी समस्याएं होने लगती हैं. यूरिक एसिड क्या है? यूरिक एसिड कैसे बढ़ता है? यूरिक एसिड को कम कैसे किया जा सकता है?
High Uric Acid: आज के समय में यूरिक एसिड की बीमारी बड़ी कॉमन हो गई है, जिसकी वजह से पुरानी बीमारियां जन्म ले लेती हैं. खराब लाइफस्टाइल, खराब खान पान, पानी का कम सेवन और कैलोरी से भरपूर खाने का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है. दरअसल, यूरिक एसिड शरीर में एक गंदगी की तरह जमा हो जाता है. शरीर के खून में अगर यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाए तो उससे जोड़ों की दिक्कत, किडनी की बीमारी, दिल के दौरे जैसी खतरनाक बीमारियां भी हो सकती हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि यूरिक एसिड शरीर में क्रिस्टल का रूप ले लेता है और धीरे धीरे जोड़ों के आसपास जमा होने लगता है. जिसके कारण जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है.
शरीर में हाई यूरिक एसिड के ये हैं कारण
- रात में ज्यादा खा लेना- खराब लाइफस्टाइल- पानी का कम सेवन- ठीक समय पर न खाना और न सोना- ज्यादा नॉन वेज खाना- स्ट्रेस
यूरिक एसिड से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स
- गाउट गाउट गठिया का एक रूप है. इस स्थिति में शरीर के जोड़ों में दर्द होने लगता है क्योंकि यूरिक एसिड जोड़ों और टिश्यूज में बनता है और सूजन-दर्द पैदा होता है. गाउट आमतौर पर पैर के अंगूठे के जोड़, टखने और घुटनों के जोड़ को प्रभावित करता है.
- किडनी की समस्या किडनी, यूरिक एसिड के साथ-साथ ब्लड से अन्य अपशिष्ट पदार्थों को भी फिल्टर करती है. किडनी डिसीज किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं और उन्हें काम करने से रोकती है. इससे यूरिक एसिड ब्लड में जमा होने लगता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










