
High Protein Lentils: प्रोटीन से भरपूर ये 5 दालें खाएं, बॉडीबिल्डर की तरह दिखने लगेगा शरीर
AajTak
High protein lentils: वजन कम करने और मसल्स गेन के लिए प्रोटीन वाले फूड का सेवन करना जरूरी होता है. प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए दाल का कई तरीके से सेवन किया जा सकता है. इसलिए हाई प्रोटीन वाली दालों के बारे में इस आर्टिकल में जानेंगे.
दाल, भारतीय खाने का मुख्य व्यंजन है. किसी न किसी रूप में हर घर में इसका प्रयोग रोजाना किया जाता है. कुछ घरों में दाल को अलग-अलग तरह से बनाकर खाया जाता है. दाल का पराठा, पकौड़े, पैनकेक, चीला और खिचड़ी आदि बनाकर भी खाई जाती है. वहीं, कुछ लोग रोजना लंच या डिनर में किसी न किसी दाल का सेवन करते हैं. फाइबर, लेक्टिन और पॉलीफेनोल्स जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर दालें हृदय रोग, मोटापा, डायबिटीज और यहां तक कि कुछ तरह के कैंसर के खतरे को कम कर सकती हैं. डायबिटीज वाले लोग अगर दाल का सेवन करते हैं, तो उनकी ब्लड शुगर भी कम हो जाती है.
दाल, वजन कम करने और मसल्स गेन के सबसे सस्ते, आसान और प्रभावी तरीकों में से एक है. इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो कि वजन कम करने और मसल्स गेन में मदद कर सकते हैं. इसलिए इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसी दालों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें सबसे अधिक प्रोटीन पाया जाता है.
1. उड़द की दाल या काली दाल (Urad dal or black lentil)
उड़द की दाल जिसे हम आम तौर पर स्वादिष्ट दाल मखनी के रूप में खाते हैं, वह सबसे पौष्टिक दालों में से एक है. फैट और कम कैलोरी वाली यह दाल न्यूट्रिशन से भरपूर होती है. उड़द की दाल पाचन में सुधार करने में मदद करती है, प्रोटीन और विटामिन बी3 का अच्छा सोर्स है, हड्डियों को मजबूत बनाती है, एनर्जी देती है, हृदय की सेहत को सुधारती है. 100 ग्राम उड़द की दाल में लगभग 350 कैलोरी और 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है.
2. चने की दाल या बंगाल चना स्प्लिट (Chana dal or Bengal gram split)
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, चने की दाल का काफी घरों में प्रयोग होता है. बेसन इसी दाल से बनता है, जिसकी विभिन्न डिश बनाई जा सकती हैं. सेहत के लिए इस दाल का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है. एक कप चने की दाल से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम मिल जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










