
Hero Xoom: कम दाम में हाई-टेक फीचर्स से लैस है ये स्कूटर! खरीदने से पहले जान लें ये 5 ख़ास बातें
AajTak
Hero Xoom को कंपनी ने कुल तीन वेरिएंट्स और 5 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. इस स्कूटर को बेहद ही आकर्षक स्पोर्टी लुक दिया गया है. इसके अलावा इसमें कई ऐसे हाई-टेक फीचर्स को भी शामिल किया गया है जो इसे काफी बेहतर बनाते हैं.
हीरो मोटोकॉर्प ने बीते कल यानी कि 30 जनवरी को घरेलू बाजार में अपने नए स्कूटर Hero Xoom को लॉन्च किया है. एडवांस फीचर्स और स्पोर्टी लुक के साथ बाजार में उतारे गए इस स्कूटर की शुरुआती कीमत महज 68,599 रुपये तय की गई है. कंपनी ने इस स्कूटर को कुल तीन वेरिएंट्स में पेश किया है. अपने सेग्मेंट में ये स्कूटर मुख्य रूप से Honda Dio और TVS Jupiter जैसे स्कूटरों को टक्कर देगी. आम हम अपने 'फाइव थिंग्स' कैटेगरी में इस स्कूटर से जुड़ी 5 खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो यदि आप भी इस किफायती स्कूटर को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके बारे में 5 ख़ास बातों को जरूर जान लीजिए-
1)- लुक और डिजाइन:
हीरो मोटोकॉर्प ने अपने इस स्कूटर के डिज़ाइन पर सबसे ज्यादा काम किया है. इस स्कूटर में कुछ हाई-टेक फीचर्स भी दिए गए हैं जो कि इसे ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं. इसमें X-शेप एलईडी हेडलैंप के साथ फ्रंट एप्रॉन को आकर्षक बनाया गया है. हैंडलबार और काउल को V-शेप डिजाइन दिया गया है और इसतें ट्रैपजोडियल टर्न सिग्नल और ट्रेंडी रियर व्यू मिरर देखने को मिलता है. इतना ही नहीं इसमें कॉर्नरिंग लाइट भी दी गई है, जैसा कि आपको कारों में देखने को मिलता है.
जूम के साइड प्रोफाइल पर स्पोर्टी बॉडी पैनलिंग दी गई है, इसमें एक चौड़ी, सपाट सीट मिलती है जो राइडर और पिलियन राइडर दोनों के लिए पर्याप्त स्पेस प्रदान करती है. हीरो के अन्य स्कूटरों की तरह ही स्कूटर में पर्याप्त फ्लोरबोर्ड एरिया भी मिलता है. इसके अलावा हैंडल माउंटेड ब्लिंकर्स और 12 इंच का अलॉय व्हील इस स्कूटर के साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाते हैं.
2)- पावर और परफॉर्मेंस:
कंपनी ने इस स्कूटर में 110.9cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो कि 8.05 bhp की पावर और 8.70 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन सीवीटी ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस है. यही इंजन कंपनी के मैस्ट्रो एड्ज स्कूटर में भी इस्तेमाल किया था. कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर महज 9.35 सेकेंड में ही 0 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










