
Hermes 450 Drone: जानिए उस ड्रोन के बारे में जो हमास आतंकियों को उनके बिल से खोजकर निकाल रहा, काल बना हमास का
AajTak
Israel लगातार हमास और हिज्बुल्ला आतंकियों के ठिकानों पर ड्रोन से हमला कर रहा है. एक ड्रोन करता है निगरानी और जासूसी. दूसरे से हो जाता है हमला. कई बार तो एक ही ड्रोन से ये दोनों काम कर दिए जाते हैं. आइए जानते हैं इजरायल के उस ड्रोन के बारे में जो हमास आतंकियों का काल बना हुआ है.
हिज्बुल्ला आतंकी इजरायल पर ड्रोन हमला करते हैं. हमास आतंकी छोटे ड्रोन्स या छोटे रॉकेट्स से हमला करते हैं. फिर सुरंगों में छिप जाते हैं. इन सुरंगों को खत्म करने और उनकी खोज के लिए इजरायल जिस ड्रोन का इस्तेमाल करता है, वो बेहद बेहतरीन जासूस है. शानदार हमलावर भी है. इसका इस्तेमाल आमतौर पर निगरानी के लिए होता है.
इजरायल ने ड्रोन से हमास आतंकियों और उनके सुरंगों की खोज तब शुरू की जब एक दक्षिणी इजरायल के ईलट शहर में एक नागरिक इमारत में ड्रोन अटैक हुआ है. जांच में पता चला कि ड्रोन हमास की ड्रोन फैक्ट्री में बनाया गया था. यह ड्रोन गाजा में मौजूद फैक्ट्री में तैयार हो रहा था. फिर हमास ने ड्रोन और फाइटर जेट से हमला करके उसे बर्बाद किया.
जिस ड्रोन से इजरायल ने निगरानी की. हमास आतंकियों की सुरंगों का पता लगाया, उसका नाम है एलबिट हर्मेस 450 (Elbit Hermes 450) ड्रोन. यह मीडियम साइज मल्टी पेलोड अनमैन्ड एरियल व्हीकल है. इसे लंबे समय वाले टैक्टिकल मिशन के लिए ही बनाया गया है. यह एक बार में कम से कम 20 घंटे तक उड़ान भर सकता है.
पाताल में छिपा हो दुश्मन, ये खोज निकालता है
इस ड्रोन में इलेक्ट्रोऑप्टिकल, इंफ्रारेड सेंसर्स लगे हैं. जिनकी मदद से ये कम्यूनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस, सिंथेटिक अपर्चर राडार, ग्राउंड मूविंग टारगेट इंडीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर या हाइपरस्पेक्ट्रल सेंसर्स का इस्तेमाल करता है. ये ऐसी तकनीक हैं, जिनसे दुश्मन पाताल के अंदर कहीं भी छिपा हो, उसे ये खोज निकालता है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









