
Henry Kissinger: इंडिया से हद तक नफरत करने वाला डिप्लोमैट, भारतीयों को कहता था B*****d, इंदिरा गांधी को B***H
AajTak
जुलाई 1971 में हेनरी किसिंजर दिल्ली आए. तब वे अमेरिका के NSA थे. यहां उन्होंने साफ-साफ संकेत दे दिया कि बांग्लादेश के सवाल पर भारत-पाकिस्तान युद्ध में अगर चीन हस्तक्षेप करता है तो भारत अमेरिका से किसी मदद की उम्मीद नहीं रखे.
सौ साल की लंबी और परिपक्व जिंदगी जीने वाले अमेरिका के विवादित राजनेता, सुपर डिप्लोमैट हेनरी किसिंजर (Henry Kissinger) नहीं रहे. हेनरी किसिंजर की शख्सियत जितनी भारी भरकम है, उतनी ही विवादित और चर्चित उनकी विरासत है. यूएस का राष्ट्रपति न बनने के बावजूद इस अकेले शख्स ने अमेरिकी विदेश नीति को जितना प्रभावित किया है शायद ही किसी और राजनेता ने अमेरिकी नीतियों को उतने करीब से छुआ हो.
हेनरी ने भारत को भी अपने ढंग से हांकने की कोशिश की. 1971 में जब बांग्लादेश की मुक्ति के लिए भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की ठानी तो राष्ट्रपति निक्सन और विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर की जोड़ी ने भारत के लिए तमाम मुश्किलें खड़ी करने में कोई कसर न छोड़ी. लेकिन तब इंडिया की लीडरशिप आयरन लेडी इंदिरा गांधी के हाथों में थी. इंदिरा ऐसी अडीं कि हेनरी किसिंजर और निक्सन तिलमिला कर रह गए.
अमेरिकी क्लासिफाइड दस्तावेजों के अनुसार निक्सन और हेनरी किसिंजर ने इंदिरा को कई दफे अपमानित करने की कोशिश की और उनके लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया.
1970 में किसिंजर अमेरिकी फॉरेन पॉलिसी में Cut status हासिल कर चुके थे. उनका कहा अकाट्य था. 1971 में जब पूर्वी पाकिस्तान (मौजूदा बांग्लादेश) में स्थिति नाजुक थी. भारत पर युद्ध का खतरा मंडरा रहा था. बड़ी संख्या में ढाका से शरणार्थी भारत की सीमा में प्रवेश कर रहे थे.
ऐन मौके पर भारत विरोधी निक्सन ने अपने एक बयान से भारत को हैरान कर दिया. जुलाई 1971 में राष्ट्रपति निक्सन के बतौर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हेनरी किसिंजर दिल्ली आए. यहां उन्होंने साफ-साफ संकेत दे दिया कि बांग्लादेश के सवाल पर भारत-पाकिस्तान युद्ध में अगर चीन हस्तक्षेप करता है तो भारत अमेरिकी से किसी मदद की उम्मीद नहीं रखे.
वरिष्ठ पत्रकार इंदर मल्होत्रा ने अपनी किताब इंदिरा गांधी में लिखा है, "पाकिस्तान की तरफ कुख्यात निक्सन-किसिंजर 'झुकाव' की पृष्ठभूमि में यह एक बड़ा झटका था. यह एक और भी बड़े धक्के में बदल गया जब कुछेक दिनों बाद ही किसिंजर की गुप्त बीजिंग यात्रा हुई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






