
Heavy Rainfall Alert: इस राज्य में अगले पांच दिनों तक होगी भारी बारिश, लोगों को दी गई ये सलाह
AajTak
Weather Update: इस महीने के आखिर तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आने की संभावना है. उससे पहले ही राज्य में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों की एक बैठक बुलाई और किसी भी स्थिति से निपटने के निर्देश जारी किए.
Weather Forecast: उत्तर भारत के राज्यों में जहां इन दिनों गर्मी पड़ रही है तो दक्षिण के राज्यों में बरसात ने कहर बरपा रखा है. कर्नाटक-केरल जैसे राज्यों में बारिश के चलते लोगों की मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. केरल में पिछले कई दिनों से भारी बारिश जारी है. इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था. यह अलर्ट अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है. अब रेड के बाद सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. वहीं, अगले पांच दिनों तक राज्य में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है.
IMD ने त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम सहित 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. IMD द्वारा कन्नूर और कासरगोड में भी गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. देश के विभिन्न मौसम पूर्वानुमान केंद्रों ने राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने केरल और उसके आसपास के साइक्लोन सर्कुलर के साथ-साथ उत्तरी केरल से विदर्भ क्षेत्र तक एक कम दबाव वाली ट्रफ रेखा के कारण अगले 5 दिनों में राज्य में व्यापक बारिश की संभावना व्यक्त की है. केंद्रीय मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए राज्य में भारी और बहुत भारी बारिश और उसके बाद 2 दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है और इसकी वजह से राज्य में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
इस महीने के आखिर तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आने की संभावना है. उससे पहले ही राज्य में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों की एक बैठक बुलाई और किसी भी स्थिति से निपटने के निर्देश जारी किए. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने पहले ही केरल में पांच टीमों को तैनात कर दिया है.
लोगों को दी गई ये सलाह बता दें कि जब रेड अलर्ट जारी किया जाता है तो माना जाता है कि 24 घंटों के भीतर 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने वाली है. यह बेहद ही भारी बारिश मानी जाती है. जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब छह सेंटीमीटर से लेकर 20 सेंटीमीटर बारिश तक के बीच की बारिश होती है. इसके अलावा, येलो अलर्ट का मतलब है 6 से 11 सेंटीमीटर के बीच की भारी बारिश होती है. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने लोगों से बारिश कम होने तक नदियों और अन्य जलाशयों से दूर रहने को कहा है. एसडीएमए ने लोगों को सलाह दी है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा न करें जब तक कि यह कोई आपात स्थिति न हो और बारिश कम होने तक रात की यात्रा से बचें.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







