
Heavy Rain Alert: इस राज्य में बाढ़ के हालात के बीच मूसलाधार बारिश का अलर्ट, स्कूलों की छुट्टी घोषित
AajTak
Karnataka Weather: कर्नाटक में लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. तटीय कर्नाटक और मलनाड के कई हिस्सों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मौसम विभाग की ओर से जारी मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद जिला प्रशासन ने मंगलुरु में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. IMD ने 2 अगस्त तक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है.
Rainfall Alert in Karnataka: कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में बारिश का कहर जारी है. राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है. IMD के मुताबिक, कर्नाटक के अधिकतर क्षेत्रों में 29 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में बीते कई दिनों से जारी बारिश के चलते क्षेत्र की नदियां उफान पर हैं. कई बांध बारिश के पानी से लबालब हैं. खेतों में पानी भर गया है. जिससे फसलों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है. वहीं, निचले इलाकों में जलभराव इतना है कि गाड़ियां पानी में डूबी दिखाई दे रही हैं.
तटीय कर्नाटक और मलनाड के कई हिस्सों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. इसके अलावा भूस्खलन और भू-कटाव की कई घटनाएं भी हुई हैं. कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों और मलनाड में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित है. बारिश और बाढ़ में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश का अलर्ट चिंताजनक है.
Isolated very heavy rainfall also likely over Bihar on 30th & 31st; South Interior Karnataka and Kerala & Mahe on 02nd August and over Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal during 31st July-02nd August 2022. 7/10
कर्नाटक में लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. मौसम विभाग की ओर से जारी मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद जिला प्रशासन ने मंगलुरु में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है.
Karnataka | Rain with thunderstorms and lightning in Mangaluru city. Holiday has been declared throughout Mangaluru, considering the safety of children: Rajendra KV, Deputy Commissioner, Dakshina Kannada pic.twitter.com/VRmhMjyk8O

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










