
Heatwave Alert: बढ़ती गर्मी के लिए हो जाएं तैयार! मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव और वॉर्म नाइट का अलर्ट
AajTak
राजधानी दिल्ली में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. आज यहां का न्यूनतम तापमान 3 प्वाइंट बढ़कर 23 डिग्री पहुंचने की संभावना है और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस हो सकता है.
राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा से लेकर बंगाल तक गर्मी का आतंक मचा हुआ है. तापमान इस रफ्तार से बढ़ रहा है मानो ये मई या जून का महीना हो. अप्रैल के महीने में ही इस बार भीषण गर्मी पड़ने लगी है. मौसम विभान ने आज भी कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कई राज्य दिन के अलावा गर्म रातों से भी जूझ रहे हैं.
दिल्ली के मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. आज यहां का न्यूनतम तापमान 3 प्वाइंट बढ़कर 23 डिग्री पहुंचने की संभावना है और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. वहीं मौसम विभाग ने कल (24 अप्रैल) से 26 अप्रैल तक के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. इन दिनों अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा यानी रात के वक्त गर्मी ज्यादा बढ़ने के आसार हैं.
इन राज्यों में लू का ऑरेंज अलर्ट
यहां के लिए आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट
वॉर्म नाइट का अलर्ट

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









