
Heat Wave Updates: बिहार में गर्मी से नहीं राहत, लू की चपेट में पटना समेत कई जिले, बक्सर में 42.9 डिग्री पहुंचा पारा
AajTak
Bihar Weather Forecast: बिहार की राजधानी पटना में पिछले 2 दिन से लगातार तापमान (Temperature) 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) में आधिकारिक रूप से स्पष्ट कर दिया है कि पटना लू यानी हीट वेव (Heat Wave) की चपेट में है.
Heat Wave in Bihar: राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिले लू यानी हीट वेव (Heat Wave) की चपेट में हैं. दिन के समय लोग गर्म हवा यानी लू के थपेड़ों से परेशान हैं. मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है.
बिहार की राजधानी पटना में पिछले 2 दिन से लगातार तापमान (Temperature) 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है, जिसके बाद मौसम विभाग (IMD) में आधिकारिक रूप से स्पष्ट कर दिया है कि पटना लू यानी हीट वेव (Heat Wave) की चपेट में है.
राजधानी पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तकरीबन 5 डिग्री ऊपर है. मौसम विभाग के मुताबिक, बक्सर सबसे गर्म जिला बना है, जहां पारा 42.9 डिग्री दर्ज गया. जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है.
इस बीच मौसम विभाग अगले कुछ दिनों में बिहार को गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना व्यक्त की है. राज्य के कई जिले हीट वेव की चपेट में रहेंगे. बता दें कि पटना के साथ-साथ गया, जमुई, बक्सर, नवादा और बांका में भी हीट वेव की स्थिति है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, किसी भी क्षेत्र में हीटवेव कंडीशन तब बनती है, जब लगातार दो दिन तक पारा 40 डिग्री के पार रहता है या लगातार दो दिन तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ऊपर पहुंचता है. जिन जिलों में सोमवार को 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया उनमें पटना, गया, जमुई, शेखपुरा, नवादा, बांका और बक्सर शामिल हैं.
पूरे देश के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें
IMD के मुताबिक, पश्चिम से चल रही गर्म हवाओं के कारण दक्षिण बिहार के लोगों को ज्यादा गर्मी का अहसास हो रहा है. गया में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री, सासाराम में 41.6 डिग्री, जमुई में 41.1 डिग्री, औरंगाबाद में 41.5 डिग्री, नवादा में 41.9 डिग्री और नालंदा में भी 41.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








