
Healthy Foods Dangerous For Kidney: किडनी की हालत खराब बना सकते हैं ये हेल्दी फूड्स, बढ़ा सकते हैं हेल्थ रिस्क!
AajTak
Healthy Foods Dangerous For Kidney: पोषक तत्वों से भरपूर कुछ फूड्स किडनी पर दबाव डाल सकते हैं, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं या और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं. आज हम आपको ऐसे 10 फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आपकी किडनी के खराब होने पर फायदा देने के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं.
Healthy Foods Dangerous For Kidney: किडनी शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है जो आपकी बॉडी में तकरबीन 2000 से ज्यादा जरूरी काम करते हैं. ये आपके शरीर से टॉक्सिंस को छानने से लेकर सोडियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स को बैलेंस करने तक का काम करना होता है. लेकिन जब किडनी काम करना कम कर देती है, तो हेल्दी माने जाने वाले फूड्स भी अनएक्सपेक्टेड रिस्क्स पैदा कर सकते हैं.
हैरानी की बात यह है कि पोषक तत्वों से भरपूर कुछ फूड्स किडनी पर दबाव डाल सकते हैं, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं या और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं. जब किडनी काम करना बंद कर देती हैं, तो उनकी महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को ठीक से छानने क्षमता कम हो जाती है, जिससे हानिकारक वस्तुएं जमा हो जाती हैं जो दिल की समस्याओं, हड्डियों की बीमारी और किडनी फेलियर का कारण बन सकता है. आज हम आपको ऐसे 10 फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आपकी किडनी के खराब होने पर फायदा देने के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं.
केला- पोटेशियम से भरपूर केले को अक्सर हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन एक केले में लगभग 420 मिलीग्राम पोटेशियम होता है, जो किडनी की बीमारी वाले लोगों के लिए बहुत खतरनाक है.
पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां- पोटेशियम और ऑक्सालेट से भी भरपूर पालक किडनी स्टोन के गठन को और खराब कर सकते हैं. पके हुए पालक के एक कप में 840 मिलीग्राम पोटेशियम होता है.
एवोकाडो- हेल्दी फैट्स से भरपूर एवोकाडो में लगभग 1000 मिलीग्राम पोटेशियम होता है, जो केले की मात्रा से दोगुना है. ऐसे में ये किडनी को नुकसान पहुंचाता है.
नट्स और सीड्स- बादाम, पिस्ता और सूरजमुखी के बीज पोषण से भरपूर होते हैं, लेकिन इनमें फास्फोरस और पोटेशियम की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है, जो किडनी के रोगियों के लिए जोखिम भरा होता है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










