Healthy Aging: उम्र से पहले बूढ़ा बना देती हैं खाने-पीने की ये 8 चीजें
AajTak
समय के साथ उम्र बढ़ना आम बात है लेकिन खाने-पीने की कुछ चीजों की वजह से बुढ़ापे के लक्षण समय से पहले दिखाई देने लगते हैं. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो लोगों को उम्र से पहले बूढ़ा बना देती हैं और आपको इनसे दूरी बना लेनी चाहिए.
समय के साथ उम्र बढ़ना आम बात है लेकिन खाने-पीने की कुछ चीजों की वजह से बुढ़ापे के लक्षण समय से पहले दिखाई देने लगते हैं. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो लोगों को उम्र से पहले बूढ़ा बना देती हैं और आपको इनसे दूरी बना लेनी चाहिए. मसालेदार खाना- कुछ लोगों को गर्म मसालेदार खाना बहुत पसंद होता है. मसालेदार खाने से खून की नसों में सूजन आ जाती है और यहां तक कि ये फट भी सकती हैं. इसकी वजह से चेहरे पर बैंगनी निशान पड़ने लगते हैं. अगर आपको रोसासिया की दिक्कत है तो मसालेदार खाना खाने से ये और बढ़ सकती है. आमतौर पर महिलाओं को मेनोपॉज के बाद रोसासिया की शिकायत होती है. मसालेदार खाना शरीर का तापमान बढ़ा देता है और पसीने की वजह से स्किन में बैक्टीरिया होने लगते हैं. बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खाने से मुंह पर मुहांसे होने लगते हैं और स्किन उम्रदराज दिखने लगती है. मार्जरीन- मार्जरीन यानी नकली मक्खन में ट्रांस फैट होता है. ये शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. ज्यादा मात्रा में मार्जरीन खाने से पूरे शरीर में सूजन होने लगती है. इंफ्लेमेशन की वजह से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. ये शरीर को उम्र से पहले ही बूढ़ा बना देता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










