
Health Insurance क्यों जरूरी? आपको कितने का हेल्थ इंश्योरेंस लेना चाहिए? जानिए सबकुछ
AajTak
Health Insurance Details: सरकार स्वास्थ्य सेवा पर सकल घरेलू उत्पाद का सिर्फ 2.1% खर्च करती है, जो दुनिया में सबसे कम है. सरकारी अस्पताल संघर्ष कर रहे हैं, और ज्यादातर मिडिल के लोग वहां जाना पसंद नहीं करते.
ये जिंदगी अनमोल है, लेकिन आज के दौर में जब आप एक प्राइवेट अस्पताल में जाते हैं और इलाज के बाद हाथ में जो बिल आता है, उससे पता चलता है कि जिंदगी में पैसे की कितनी अहमियत है. दरअसल, बीमारी कभी भी बिन बुलाए आ सकती है, और साथ लाती है मेडिकल खर्चों का बोझ. लेकिन हेल्थ इंश्योरेंस आपके इस बोझ को हल्का कर सकता है. इसलिए हर किसी को अपने और अपने परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस जरूर लेना चाहिए.
हेल्थ इंश्योरेंस जरूरी है, क्योंकि यह आपको और आपके परिवार को मेडिकल आपात स्थिति में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है. बीमारी के समय आपको अपनी जमा-पूंजी या आपातकालीन फंड खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती. इंश्योरेंस आपकी बचत को सुरक्षित रखता है. ज्यादातर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी कैशलेस सुविधा देती हैं, जहां नेटवर्क अस्पतालों में बिल सीधे इंश्योरेंस कंपनी चुकाती है, इससे तुरंत इलाज संभव होता है.
हर दिन बढ़ रहा है हेल्थ इंश्योरेंस का खर्च
दरअसल, भारत में मेडिकल खर्च हर साल 14-15% की दर से बढ़ रहा है. इसलिए हेल्थ इंश्योरेंस भविष्य के बढ़ते खर्चों के लिए सुरक्षा देता है. सरकार स्वास्थ्य सेवा पर सकल घरेलू उत्पाद का सिर्फ 2.1% खर्च करती है, जो दुनिया में सबसे कम है. सरकारी अस्पताल संघर्ष कर रहे हैं, और ज्यादातर मिडिल के लोग वहां जाना पसंद नहीं करते.
ऐसे में प्राइवेट हॉस्पिटल का सहारा लेना पड़ता है और हम सभी जानते हैं कि वे कितने महंगे हैं. आप जहां भी रहते हैं वहां के टॉप अस्पतालों पर नजर डालिए वहां हमेशा भीड़ रहती है, बेड उपलब्ध नहीं होते हैं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










