
Health: क्या आपको भी सर्दियों में नहीं लगती प्यास? कम पानी पीने से किडनी-लिवर हो सकते हैं खराब
AajTak
Health: शरीर में अक्सर प्यास कम लगती है जिसकी वजह से लोग उतना पानी नहीं पीते जितना पीना चाहिए. लंबे समय तक ये दिक्कत शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का रूप ले सकती है जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है.
Health: सर्दियों में अक्सर लोगों को प्यास बहुत कम लगती है जिसकी वजह से वो पूरे दिन में एक या दो गिलास पानी पीकर ही रह जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी कम पीना आपके शरीर के अंगों खासकर किडनी और लिवर के लिए कितना खतरनाक हो सकता है. भले ही आपको प्यास न लगे लेकिन शरीर को अंदरूनी सफाई के लिए पानी की सर्दियों में भी बेहद जरूरत होती है.
एक वयस्क को दिन भर में कम से कम 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए. अगर आपको ठंड में सादा पानी पीने में कठिनाई होती है तो आप इसे गुनगुना करके पी सकते हैं. इसके अलावा आप अपना वॉटर इनटेक नारियल पानी, ताजे फलों के रस, सब्जियों के जूस और घर के बने सूप के जरिए भी बढ़ा सकते हैं.
1.कम पानी से बिगड़ सकती है किडनी की सेहत
किडनी हमारे शरीर की सफाई करने वाली मशीन की तरह है. यह खून को साफ करके गंदगी को यूरिन के रास्ते बाहर निकालती है. जब आप पानी कम पीते हैं तो किडनी गंदगी को बाहर नहीं निकाल पाती. इससे किडनी में पथरी (Stone) होने का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही यूरिन में इन्फेक्शन, जलन की समस्या हो सकती है और लंबे समय तक ऐसा करने से आपकी किडनी कमजोर भी होने लगती है.
2. लिवर के लिए बढ़ जाती है मुश्किल
कम पानी पीने से लिवर पर बुरा असर पड़ता है क्योंकि शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए लिवर को पानी की जरूरत होती है. पानी की कमी से विषाक्त पदार्थ लिवर में जमा होने लगते हैं जिससे लिवर पर दबाव पड़ता है और उसका काम धीमा हो जाता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












