
Amul बेस्ड मॉडल पर काम करेगी Bharat Taxi, जानते हैं कि कॉपरेटिव मॉडल क्या है और कैसे काम करता है?
AajTak
Ola और Uber को टक्कर देने के लिए कॉपरेटिव ऐप Bharat Taxi ऐप आ रहा है. यह ऐप अमूल कॉपरेटिव की तरह काम करेगा, जिसको छोटे-छोटे व्यापारियों ने मिलकर खड़ा किया है और आज अमूल एक बड़ा ब्रांड है. अब ड्राइवर्स और उनकी एसोसिएशन ने मिलकर कॉपरेटिव ऐप्स भारत टैक्सी को तैयार किया है, जिसका ऐप ऑफिशियली तौर पर 1 जनवरी 2026 से काम करना शुरू कर देगा.
अमूल का नाम सुनते ही भले ही लोगों को दूध और मक्खन का ब्रांड याद आ जाता हो, लेकिन यह सिर्फ एक ब्रांड नहीं है. अमूल एक ऐसा मॉडल है, जहां लाखों लोगों ने मिलकर कई बड़े ब्रांड को टक्कर देने का काम किया है. अब इसी कॉपरेटिव सोच के साथ भारत टैक्सी अपना काम शुरू करने जा रही है, जो भारत में ओला, उबर और रैपिडो ऐप की तरह टैक्सी प्रोवाइड कराएगा.
भारत टैक्सी की सेवाएं 1 जनवरी 2026 से ऑफिशियली तौर पर शुरू होने जा रही हैं. हालांकि देश के कई शहरों में इसकी टेस्टिंग पहले से चल रही है. अब सवाल आता है कि अमूल से भारत टैक्सी की तुलना क्यों हो रही है, जिसका जवाब है कि दोनों मॉडल सरकारी मॉडल हैं. अब भारत टैक्सी भी अमूल की तरह खुद को एक सफल प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार करना चाहती है.
भारत टैक्सी के पीछे सिंपल सा आइडिया
भारत टैक्सी, एक सिंपल से आइडिये पर काम कर रही है. यह अमूल की तरह एक सहकारी पहल है. इसके पीछे कोई मुनाफा कमाने वाली प्राइवेट कंपनी नहीं है. इसका फायदा सीधा ड्राइवर्स को होगा. भारत टैक्सी, असल उन ड्राइवर्स की सेवा है जिन्होंने मिलकर एक सरकारी संस्था को बनाया है.
ड्राइवर और लोगों को होगा फायदा
भारत टैक्सी का बेनेफिट सिर्फ ड्राइवर्स को नहीं होगा. इसका फायदा ड्राइवर्स के साथ कस्टमर्स को भी होगा. दरअसल, कैब सर्विस प्रोवाइडर ऐप ड्राइवर्स से एक मोटा कमिशन वसूलते हैं और कस्टमर्स पर पीक ऑवर में या फिर तेज बारिश के दौरान एक्स्ट्रा चार्ज लगाते हैं. भारत टैक्सी में कस्टमर्स को ऐसे सरचार्ज से राहत मिलेगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











