
करोल बाग के शख्स ने दिखाया बुर्ज खलीफा फेसिंग घर, किराया सुनकर घूम जाएगा दिमाग
AajTak
दिल्ली के करोल बाग के रहने वाले एक शख्स ने दुबई में बुर्ज खलीफा फेसिंग अपार्टमेंट के लिए हर महीने करीब 5 लाख रुपये किराया देने की बात बताई. उसके लग्ज़री घर का यह टूर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों का ध्यान खींच लिया.
दुबई से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. वजह है एक ऐसा अपार्टमेंट, जिसका नजारा और किराया दोनों ही लोगों को हैरान कर रहे हैं. इस वीडियो में दिल्ली के करोल बाग से ताल्लुक रखने वाले एक शख्स दुबई में बुर्ज खलीफा के सामने रहने वाला अपना घर दिखाते नजर आते हैं, और महीने का किराया सुनकर लोगों का दिमाग घूम जाता है.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @shenaztreasury नाम की रील क्रिएटर शेनाज ने शेयर किया है. वीडियो में उनकी मुलाकात दुबई में रहने वाले पराभ सिंह से होती है. बातचीत बेहद सामान्य सवाल से शुरू होती है, लेकिन कुछ ही सेकंड में यह लग्ज़री हाउस टूर में बदल जाती है.
वीडियो की शुरुआत में शेनाज़ पूछती हैं-क्या आप दुबई में रहते हैं? इस पर पराभ हां में जवाब देते हैं. इसके बाद शेनाज़ अगला सवाल करती हैं-दुबई में कितना किराया देते हो? जवाब आता है-18 हजार दिरहम, यानी करीब 5 लाख रुपये महीना.
इतना सुनते ही शेनाज चौंक जाती हैं और कहती हैं कि क्या मैं आपका घर देख सकती हूं? बस यह जानना है कि 5 लाख में क्या मिलता है. इसके बाद दोनों अपार्टमेंट की ओर बढ़ते हैं और शुरू होता है वह हाउस टूर, जिसने इंटरनेट पर लोगों को रोककर देखने पर मजबूर कर दिया.
देखें वायरल वीडियो
बुर्ज खलीफा व्यू वाला घर

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












