
Haryana Board Paper Leak: हरियाणा बोर्ड 10वीं का पर्चा लीक, दो सेंटर्स पर परीक्षा रद्द
AajTak
Haryana Board 10th Paper Leak: पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद बोर्ड के चेयरमैन डॉ वेद प्रकाश यादव ने खुद एग्जाम सेंटर पर रेड की. चेयरमैन ने एक कमरे में परीक्षा दे रहे एक स्टूडेंट और कमरे में ड्यूटी कर रहे इंविजिलेटर के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया.
Haryana Board 10th Paper Leak: बोर्ड परीक्षाओं को किसी भी गड़बड़ी से मुक्त बनाने के लिए प्रशासन के कदम फेल होते दिख रहे हैं. हरियाणा में जारी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कल मंगलवार को हिंदी का पेपर लीक हो गया. इसके बाद 2 परीक्षा सेंटर्स पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी.
कक्ष निरीक्षक पर भी केस दर्ज मामला सोनीपत जिले के गोहाना इलाके के जागसी और मुरथल के ताजपुर का है. पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद बोर्ड के चेयरमैन डॉ वेद प्रकाश यादव ने खुद एग्जाम सेंटर पर रेड की. चेयरमैन ने एक कमरे में परीक्षा दे रहे एक स्टूडेंट और कमरे में ड्यूटी कर रहे इंविजिलेटर के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पर्चा मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे की शिफ्ट में कक्षा 10वीं का हिंदी का पेपर था. परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे के बाद से ही हिंदी का पेपर व्हाट्सऐप्प पर वायरल होने लगा. इसकी जानकारी अधिकारियों को मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया.
यूनीक आईडी से हुई पहचान खुद चेयरमैन ने जागसी परीक्षा केन्द्र पर रेड डाली जबकि ताजपुर के सेंटर पर दूसरी टीम भेजी गई. अधिकारियों ने छात्रों यूनीक आईडी के आधार पर उन परीक्षार्थियों की पहचान की जिनके पर्चे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे. परीक्षार्थियों के साथ ही कक्ष निरीक्षकों पर भी केस दर्ज कराया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










