
Haryana Board Exams 2021: कोरोना प्रकोप के बीच हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 10वीं के बोर्ड एग्जाम रद्द
AajTak
Haryana Board Exams Latest Updates: हरियाणा में लगातर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. हरियाणा में 10वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. जबकि 12वीं की परीक्षा को लेकर बाद में फैसला किया जाएगा.
Haryana Board Exams 2021, HBSE 10th exams cancelled: हरियाणा में लगातर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है. हरियाणा में 10वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने जानकारी दी कि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 अप्रैल से शुरू होनी थी जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा 22 अप्रैल से होनी प्रस्तावित थी. हरियाणा सरकार ने CBSE Board Exams 2021 की तर्ज पर 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर ये फैसला किया है. दरअसल, सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं रद्द की गई हैं, जबकि 12वीं की परीक्षा को टाल दिया गया है. हाल ही में बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH), हरियाणा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के समय में बदलाव भी किया था.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










