
Harshit Rana Asia Cup 2025: सिर्फ एक T20, IPL में भी सॉलिड नहीं... फिर भी एशिया कप की टीम में एंट्री, क्या हर्षित के पीछे है 'गंभीर' कनेक्शन?
AajTak
Harshit Rana Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 इस बार टी20 फॉर्मेट में होना है. इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान 19 अगस्त को हुआ. लेकिन भारतीय टीम में कई बड़े-बड़े सूरमा नहीं चुने गए, पर हर्षित राणा को मौका मिल गया. इस पर सोशल मीडिया से लेकर तमाम दिग्गजों ने सवाल उठाए हैं.
1- "हर्षित राणा टीम में कहां से आ गए, उनका आईपीएल में प्रदर्शन बहुत खराब था. इकोनॉमी रेट भी 10 के ऊपर था. आप प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को क्या मैसेज दे रहे हैं?"- कृष्णमाचारी श्रीकांत (पूर्व भारतीय ओपनर और चीफ सेलेक्टर)
2- "हर्षित राणा का मामला दिलचस्प है. इस पर बात होनी चाहिए क्योंकि एक बार वो शिवम दुबे की जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट बनकर आए थे जो उनका टी20 इंटरनेशनल डेब्यू था, तीन विकेट लिए और 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी बने. पिछला आईपीएल (IPL 2025) उनके लिए बिल्कुल साधारण रहा. उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा. ऐसा नहीं लगता कि उनके नंबर इतने मजबूत हैं कि उन्हें टीम में जगह मिलनी चाहिए."- आकाश चोपड़ा (यूट्यूब चैनल पर)
एशिया कप 2025 के लिए हर्षित राणा के सेलेक्शन पर ये पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत और आकाश चोपड़ा के बयान हैं. दरअसल, उनके सेलेक्ट होने पर भारतीय दिग्गज तो सवाल उठा ही रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनके टीम में आने पर कई प्रतिक्रियाएं दी हैं.
आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलने वाले उन्होंने 13 मैचों में 15 विकेट लिए. उनका एवरेज 29.86 रहा और इकोनॉमी रेट 10.18 था, जो कहीं से बेहतर तो नहीं लगता है. यह भी पढ़ें: India Asia Cup 2025 Squad Updates: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल बने उपकप्तान... बुमराह भी शामिल, श्रेयस-यशस्वी को नहीं मिली जगह
हर्षित ने इस साल की शुरुआत में शिवम दुबे की जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर भारत के लिए टी20 डेब्यू किया था. उस मैच में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में 33 रन देकर 3 विकेट लिए और भारत को जीत दिलाई थी.
VIDEO: आकाश चोपड़ा ने हर्षित राणा के बारे में क्या कहा (10:18 से देखें)

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











