
Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज का व्रत आज, जानें पूजन विधि और शुभ मुहूर्त
AajTak
Hariyali Teej 2024: कहते हैं सावन में हरियाली तीज ही वो दिन था, जब माता पार्वती की श्रद्धा देखकर भोले भंडारी प्रसन्न हुए थे और उन्होंने पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार था. इसलिए इस दिन जो कोई भी पूरी श्रद्धा के साथ गौरी-शंकर की पूजा करता है.
Hariyali Teej 2024: आज हरियाली तीज है. हरियाली तीज का व्रत शीघ्र विवाह और सुखद वैवाहिक के लिए सबसे उत्तम माना गया है. कहते हैं सावन में हरियाली तीज ही वो दिन था, जब माता पार्वती की श्रद्धा देखकर भोले भंडारी प्रसन्न हुए थे और उन्होंने पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार था. इसलिए इस दिन जो कोई भी पूरी श्रद्धा के साथ गौरी-शंकर की पूजा करता है. उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है. आइए हरियाली तीज की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त जानते हैं.
हरियाली तीज का महत्व श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सौभाग्य और मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए तीज का त्योहार मनाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इसी दिन मां पार्वती ने भगवान शिव को अपनी कठोर तपस्या से प्राप्त किया थाय वृक्ष, नदियों औक जल के देवता वरुण की भी उपासना इसी दिन की जाती है. मनचाहे वर की प्राप्ति और विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए यह व्रत बहुत उत्तम माना जाता है.
पूजन विधि हरियाली तीज पर सुबह स्नान करके उपवास और पूजा का संकल्प लें. दिनभर अधिक से अधिक शिवजी और माता गौरी का ध्यान करें. प्रदोष काल में सम्पूर्ण श्रृंगार करके शिवजी के मंदिर जाएं. भगवान शिव को पीले वस्त्र और पुष्प अर्पित करें. माता पार्वती को लाल वस्त्र और श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें. इसके बाद शिवजी और माता गौरी के मंत्रों का जाप करें. मंदिर में एक घी का दीपक जलाएं. श्रृंगार की सामग्री किसी सुहागन स्त्री को दान कर दें.
पूजा का शुभ मुहूर्त हरियाली तीज पर आज पूजा के तीन शुभ मुहूर्त रहेंगे. पहला शुभ मुहूर्त सुबह 05.46 बजे से सुबह 09.06 बजे तक रहेगा. पूजा का दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 10.46 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक और तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 05:27 बजे से शाम 07.10 बजे तक रहेगा.
इन बातों का रखें ध्यान हरियाली तीज के दिन काले, सफेद या भूरे रंग के वस्त्र धारण न करें. इस दिन घर घर में मांस-मछली या तामसिक चीजों का सेवन न करें. केवल सात्विक चीजों का ही सेवन करें. घर में लड़ाई-झगड़ा या कलह न करें. बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं या द्वार पर आए लोगों का अनादर न करें. क्रोध या अहंकार करने वालों से भोलेनाथ रुष्ट हो सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










