
Hariyali Teej 2024: कब है हरियाली तीज? जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय
AajTak
Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के दिन उपवास रखना लाभकारी होता है. साथ ही इस दिन महिलाओं को श्रृंगार जरूर करना चाहिए. इस दिन मां पार्वती को श्रृंगार की सामग्री जरूर अर्पित करें. इसके बाद किसी सुहागन स्त्री को उस श्रृंगार की सामग्री को उपहार में दे देना चाहिए. इस बार हरियाली तीज 7 अगस्त को है.
Hariyali Teej 2024: इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त, बुधवार को मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण शु्क्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सौभाग्य प्राप्ति के लिए तीज मनाते हैं. इसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति वाला व्रत माना जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की आरोग्यता और सुखी जीवन के लिए निर्जल व्रत रखती हैं. वहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के साथ इस व्रत को रखती हैं.
इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को अपनी कठोर तपस्या से प्राप्त किया था. इस दिन वृक्ष, नदियों और जल के देवता वरुण की भी उपासना की जाती है. हरियाली तीज को छोटी तीज व श्रावण तीज के नाम भी जाना जाता है.
हरियाली तीज शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej 2024 Shubh Muhurat)
हरियाली तीज की तृतीया तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को रात 7 बजकर 52 मिनट पर होगा और तिथि का समापन 7 अगस्त को रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, इस बार हरियाली तीज 7 अगस्त को ही मनाई जाएगी.
हरियाली तीज शुभ योग (Hariyali Teej Shubh Yog)
हरियाली तीज पर इस बार परिघ योग, शिव योग और रवि योग का निर्माण होने जा रहा है. इस दिन रवि योग रात 8 बजकर 30 मिनट से लेकर अगले दिन 8 अगस्त को सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक है. वहीं, परिघ योग सुबह से लेकर 11 बजकर 42 मिनट तक है और शिव योग अगले दिन रहेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











