
Hariyali Teej 2022 Date: हरियाली तीज पर बनने जा रहा है ये शुभ योग, जानें पूजा विधि, मुहूर्त
AajTak
Hariyali Teej 2022 Kab Hai: हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल हरियाली तीज का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस साल हरियाली तीज 31 जुलाई 2022 को मनाया जाएगा. माना जाता है कि हरियाली तीज के दिन माता पार्वती और भगवान शंकर का मिलन हुआ था.
Hariyali Teej 2022 Shubh Yog: सावन की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है. हरियाली तीज नाग पंचमी से दो दिन पहले आती है. हरियाली तीज पर महिलाएं व्रत रखती हैं और सोलह श्रंगार करती है. हरियाली तीज के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की जाती है. माना जाता है कि हरियाली तीज के दिन माता पार्वती और भगवान शंकर का मिलन हुआ था. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. हरियाली तीज को छोटी तीज या श्रावण तीज के नाम से भी जाना जाता है. इस साल हरियाली तीज 31 जुलाई 2022 को रविवार के दिन मनाई जाएगी. आइए जानते हैं किस शुभ योग में मनाई जाएगी हरियाली तीज.
हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej 2022 Shubh Muhurat)
तृतीया तिथि प्रारम्भ - जुलाई 31, 2022 को सुबह 02 बजकर 59 मिनट पर शुरू तृतीया तिथि समाप्त - अगस्त 01, 2022 को सुबह 04 बजकर 18 मिनट पर खत्म
हरियाली तीज पर बनने जा रहा है ये शुभ योग (Hariyali Teej 2022 Shubh Yog)
इस साल हरियाली तीज पर रवि योग बनने जा रहा है. रवि योग को शुभ फल देने वाला योग माना जाता है. किसी भी कार्य को संपन्न करने के लिए इस योग को श्रेष्ठ माना जाता है. माना जाता है कि रवि योग कई अशुभ योगों से होने वाली हानि से बचाता है. रवि योग पर सूर्य को अर्घ्य देना जातकों के लिए काफी शुभ और प्रभावशाली माना जाता है. हरियाली तीज पर रवि योग 31 अगस्त को शाम 2 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 1 अगस्त को सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगा.
हरियाली तीज पूजा विधि (Hariyali teej 2022 puja vidhi)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










