
Hariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या पर ये दिव्य उपाय करने से होगा धन लाभ, अखंड सौभाग्य का मिलेगा वरदान
AajTak
Hariyali Amavasya 2024: सनातन धर्म में हरियाली अमावस्या को अत्यंत शुभ माना जाता है. कहते है कि इस दिन भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
Hariyali Amavasya 2024: आज हरियाली अमावस्या है. हरियाली अमावस्या हरियाली तीज से तीन दिन पहले आती है. सनातन धर्म में हरियाली अमावस्या को अत्यंत शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. हरियाली अमावस्या के दिन महादेव की पूजा-अर्चना के अलावा वृक्ष रोपण का भी विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन पेड़-पौधों से जुड़े कुछ दिव्य उपाय बहुत कल्याणकारी माने जाते हैं.
हरियाली अमावस्या पर जरूर करें ये दिव्य उपाय
1. भविष्य पुराण में लिखा है कि निसंतान लोगों के लिए वृक्ष ही संतान हैं. जो वृक्ष लगाते हैं, उनके लौकिक-पारलौकिक कर्म वृक्ष ही करते हैं. इसलिए जिनके संतान नहीं है, उन्हें इस दिन अवश्य वृक्ष लगाने चाहिए.
2. धन से संबंधित परेशानियों से राहत पाने के लिए हरियाली अमावस्या पर आंवले के पेड़ की पूजा करें और शाम के समय पेड़ के नीचे घी का दीपक लगाएं.
3. संतान प्राप्ति के लिए इस दिन नीम के पेड़ की पूजा करने का विधान है. ऐसी मान्यता है कि इससे रोगों का भी नाश होता है. हरियाली अमावस्या पर इसके रोपण से पितृदोष शांत हो जाते हैं.
4. शास्त्रों केअनुसार, पीपल के वृक्ष में तीनों देव यानी ब्रह्मा, विष्णु और शिव का वास होता है. हरियाली अमावस्या पर इसकी पूजा करने से शनि की महादशा से छुटकारा मिलता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










