
Hardy sandhu s luxury lifestyle: 83 के ऑनस्क्रीन मदनलाल की है करोड़ों में कमाई, बिजली गिराकर इन दिनों है वायरल
AajTak
पंजाब के पटियाला के रहने वाले हार्डी संधु इंडियन क्रिकेट टीम के अंडर 19 वर्ल्डकप टीम का हिस्सा भी थे. पर किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था. इसलिये कोहनी में चोट आने की वजह से वो टीम से बाहर हो गये और क्रिकेट को अलविदा कह दिया.
इन दिनों हर किसी पर हार्डी संधु के नये गाने Bijli Bijli का खुमार है. आम जनता से लेकर सेलेब्स तक इस गाने पर झूमते दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा हार्डी संधु अपनी फिल्म 83 को लेकर भी चर्चा में हैं. 1983 वर्ल्ड कप की जीत पर बनी फिल्म में हार्डी संधु पूर्व क्रिकेटर मदन लाल की भूमिका में दिखाई देंगे.
हार्डी संधु जाने-माने पंजाबी सिंगर हैं, जो अपने गानों से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि हार्डी संधु पहले सिंगर नहीं, बल्कि क्रिकेटर बनना चाहते थे.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












